{"_id":"66e803911864ef95ad0b64e1","slug":"people-gathered-to-watch-devkhel-in-thatch-kullu-news-c-89-1-klu1001-130969-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: थाच में देवखेल देखने उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: थाच में देवखेल देखने उमड़े लोग
विज्ञापन
सोयरी मेले में देवता वीरनाथ गौहरी की विशेष पूजा-अर्चना की
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगघाटी के थाच गांव में मनाए जा रहे सोयरी मेले में देवता वीरनाथ गौहरी के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़े। देवता ने सायर संक्रांति पर सभी देव परंपराओं का निर्वहन किया। गांव में दिनभर उत्सव का माहौल रहा।
इससे पहले सुबह देवता की विशेष पूजा-अर्चना की गई। दोपहर बाद देवता वीरनाथ गौहरी देवालय से बाहर निकले। देवता के गूरों ने देव वाद्ययंत्रों की थाप देवखेल की। देवखेल आकर्षण का केंद्र रही। इसके बाद देवता ने गूर के माध्यम से सभी को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। लगघाटी के रमेश कुमार, ऐलू राम और नारायण सिंह ने कहा कि सायर संक्रांति थाच के ग्रामीणों के लिए खास होती है। इस दिन श्रद्धालुओं ने यहां पर पहुंचकर देवता से आशीर्वाद लिया है। संवाद