फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People flowed the ashes of Virbhadra Singh with moist eyes

लोगों ने नम आंखों से प्रवाहित की वीरभद्र सिंह की अस्थियां

Sat, 17 Jul 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
People flowed the ashes of Virbhadra Singh with moist eyes
कुल्लू/मनाली/बंजार। जिले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा और अस्थि कलश को शनिवार को प्रवाहित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियों के विसर्जन कार्यक्रम में लोगों की भीड़ उमड़ी और उनके अस्थि कलश को नम आंखों के साथ विसर्जित किया गया। इस दौरान लोगों ने वीरभद्र सिंह अमर रहे के नारे लगे।
विज्ञापन

सदर कुल्लू कांग्रेस की ओर से कुल्लू के जिया स्थित ब्यास-पार्वती संगम स्थल पर पूरे रीति रिवाज व मंत्रोच्चारण के साथ अस्थियों का ेप्रवाहित किया। बंजार कांग्रेस ने तीर्थन नदी संगम तथा मनाली में वशिष्ठ स्थित संगम स्थल पर विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले अस्थि कलश यात्रा में जगह-जगह लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी। संगम स्थल जिया पर कुल्लू सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधिविधान अनुसार अस्थि विसर्जन की परंपरा निभाई। उधर, विधानसभा मुख्यालय बंजार के कलाकेंद्र में पूर्व मुख्यमंत्री को बंजार कांग्रेस ने श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत पार्टी पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़े के साथ अस्थि कलश यात्रा शुरू की, जिसे बंजार मुख्यालय से होकर तीर्थन नदी के संगम स्थल दमोठी लाया गया। इस दौरान राजा साहब अमर रहे के नारे गूंजते रहे। संगम स्थल में विधिपूर्वक पिंड व अस्थियां विसर्जित की गई। इस दौरान मोतीराम पालसरा, चंद्र नेगी, इंदु पटियाल, डीआर चौहान, टेडी सिंह नेगी, मानसिंह, तेजा सिंह ठाकुर, डोला सिंह, संगत राम, प्यारे चंद, राकेश ठाकुर, कुंज लाल राणा, सुरेंद्र शर्मा, ज्ञान सागर, भोपाल ठाकुर, अनमोल कुमार, गुलशन कुमार, विनय डोगरा, नरोत्तम ठाकुर, अंकुश शलाट, पूनम ठाकुर, छाया ठाकुर, उर्मिला नेगी, बबीता कश्यप आदि उपस्थित रहे। उधर, मनाली में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश चढियारी-मनाल्सु संगम पर विसर्जित किया गया। इससे पूर्व शनिवार को वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश रामबाग में रखा गया था, जहां ब्लॉक कांग्रेस मनाली के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा जनता ने वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिचंद शर्मा, पार्टी प्रवक्ता चेतराम नेगी, तारू नेगी, अनूप ठाकुर, भुवनेश्वर गौड़, देवेंद्र नेगी, नवीन तनवर, वीर सिंह ठाकुर, अरुणा ठाकुर, विद्या नेगी, मोनिका भारती, मोनिका ठाकुर, रोहित महाजन, देशराज, चंद्रसेन ठाकुर, सुमेर नाथ अवस्थी, उपकार व्यास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed