फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People flock to the temples of the deity Jamlu on Phagli

Kullu News: फागली पर देवता जमलू के मंदिरों में उमड़े लोग

Sat, 28 Feb 2026 10:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
People flock to the temples of the deity Jamlu on Phagli
मनाली। जिले की उझी घाटी में शनिवार को फागली उत्सव की धूम रही। देवता जमलू और नसोगी में देवता शंख नारायण के मंदिर में फागली उत्सव का देव विधि के साथ आयोजन किया। इस दौरान टुंडिया राक्षस को सीटियां बजाकर भगाया गया। शंख नारायण के मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

घाटी के 12 देउघरा में फागली उत्सव मनाया गया। 12 देउघरा देवता जमलू के 12 प्रमुख स्थानों को कहा जाता है। इसके अलावा नसोगी में भी उत्सव मनाया गया। जमलू देवता के देवालयों में अश्व पूजन हुआ। सोने-चांदी से निर्मित अश्वों की विधिवत पूजा की गई। बुरुआ, बड़ाग्रां, शांगचर, जाणा, कुलंग, मझाच आदि गांवों में फागली उत्सव की धूम रही। इस अवसर पर देवालयों में लोगों की भीड़ उमड़ी। देवता जमलू की विधिवत पूजा हुई, देवालय देव धुनों से गूंज उठे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूरी होने पर चांदी से बने अश्व भी चढ़ाए। घाटी में हर वर्ष विभिन्न गांवों में यह उत्सव मनाया जाता है। ओल्ड मनाली से फागली की शुरुआत हुई थी। इसके बाद विभिन्न गांवों में यह उत्सव मनाया गया। नसोगी के कमलेश ने बताया कि शनिवार को फागली उत्सव मनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed