{"_id":"6a254d4b55a5fb97dc041267","slug":"people-expressed-confidence-in-young-candidates-kullu-news-c-89-1-ssml1012-178228-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जनता ने युवा प्रत्याशियों पर जताया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जनता ने युवा प्रत्याशियों पर जताया भरोसा
विज्ञापन
शिक्षित युवाओं को नेतृत्व करने का अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। जिले में पंचायत चुनावों में इस बार कई युवा प्रत्याशी जिला परिषद सदस्य, प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य और समिति सदस्य चुनकर आए हैं। ऐसे में जिलावासियों ने युवाओं पर भरोसा जताया है। युवाओं की सही सोच और काम करने के जज्बे को देखते हुए जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है। वहीं, पंचायतों में चुने हुए इन प्रतिनिधियों पर भी अब जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती है।
युवाओं को जनता का समर्थन मिला है। कई पंचायतों के प्रतिनिधि बनने का मौका मिला है। वे पारंपरिक राजनीति को पीछे छोड़कर विकास, पारदर्शिता और तकनीकी समाधानों के वादों के साथ चुने हैं। जिला परिषद मौहल वार्ड से युवा निशा ठाकुर ने दिग्गजों को पटखनी देकर जीत का परचम लहराया है। कुल्लू खंड में चतानी वार्ड से युवा समिति सदस्य पुष्पा देवी चुनी गई हैं। पुईद पंचायत में ग्रामीणों ने युवा अमन ठाकुर को अपना प्रतिनिधि चुना है। न्योली पंचायत में युवा प्रधान विशाल महंत और उपप्रधान वीरेंद्र ठाकुर को निर्विरोध चुना है। गाहर पंचायत में जनता ने युवा उपप्रधान भूपिंद्र कोटिया को चुन कर प्रतिनिधित्व करने का जिम्मा सौंपा है। समाजसेविका सुदर्शना ठाकुर ने कहा कि गांव की सरकार में युवाओं को चुनकर भेजना समाज में लोगों की सकारात्मक सोच को दर्शाता है।