फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   people can face Light problem

लोगों को सता रही ब्लैकआउट की चिंता

Fri, 27 Nov 2015 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 27 Nov 2015 05:52 PM IST
विज्ञापन
people can face Light problem

जिले में नवंबर माह के अंत में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू होते ही जिलावासियों की चिंता भी बढ़ने लगी है। लोगों को आशंका है कि कहीं पिछली बार की तरह इस बार भी उन्हें ब्लैकआउट का सामना न करना पड़े। जिले के कई क्षेत्रों में बिजली की लो वोल्टेज की समस्या पहले से ही चल रही है।

विज्ञापन


 कई इलाकों में तो दो-तीन दिन तक बत्ती गुल रहती है। जबकि, दुर्गम इलाकों में बिजली को लेकर लोगों की अक्सर शिकायत रहती है। ऐसे में सर्दियों में होने वाली बर्फबारी से पार पाना बिजली बोर्ड के लिए आसान नहीं होगा। गौरतलब है कि जिला कुल्लू में पिछली साल 14 दिसंबर को हुई भीषण बर्फबारी के बाद सात दिन के लिए अंधेरा छा गया था। कुल्लू शहर सहित सैकड़ों गांव अंधेरे में डूबे रहे थे। हालांकि, कुछ गांवों में बिजली बहाल होने में एक माह का समय लगा था। मणिकर्ण घाटी के परस राम, विनोद कु मार, बंजार के लोत राम, बेली राम, सैंज के कालू राम और मोती लाल ने कहा कि विद्युत लाइनें पिछली साल जिस हालत में थीं, वे इस साल भी उसी हालत में हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अगर दिसंबर से लेकर फरवरी तक भारी बर्फबारी होती है तो उन्हें एक बार फिर से ब्लैक आउट का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, विद्युत बोर्ड ने सीमेंट वाले पोलों को हटाकर लोहे के पोल स्थापित कर दिए हैं लेकिन भारी बर्फबारी से ब्लैक आउट से इनकार नहीं किया जा सकता। उधर बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता हरिंद्र ठाकुर ने कहा कि बिजली की समस्या से निपटने के लिए तीन महीने पहले से तैयारी की जा रही है। जिन पेड़ों के टूटने से लाइन बाधित हो सकती हैं, वहां से टहनियों को हटा दिया गया है। बिजली के पोल और लाइनों को दुरुस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed