फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People are troubled due to the poor condition of Kullu-Manali left bank road.

Kullu News: कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग बदहाल होने से लोग परेशान

Tue, 17 Mar 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
People are troubled due to the poor condition of Kullu-Manali left bank road.
कुल्लू-मनाली वामतट में नग्गर के समीप सड़क में पड़े गड्ढ़े। संवाद
नग्गर/पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली वामतट सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है। अरछंडी नाला, लरांकेलो, नग्गर स्कूल के समीप, हरिपुर, सजला, छाकी और शुरू में सड़क गड्ढों में बदल गई है। इससे लोग और वाहन चालक परेशान हैं।
विज्ञापन

पर्यटन सीजन को देखते हुए कारोबारी भी चिंतित हैं। स्थानीय निवासी बागेश शर्मा, गंगा सिंह, रविंद्र, संदीप ठाकुर, मोहन, भूप सिंह, नरेश और कमल ने बताया कि खराब सड़क के चलते वाहनों को नुकसान हो रहा है। आए दिन गाड़ियों के चैंबर टूट रहे हैं। छोटे वाहनों के लिए यह मार्ग और भी खतरनाक बन गया है।
विज्ञापन

बदहाली का असर पर्यटन पर पड़ रहा है। होटलों और होमस्टे में ठहरने आने वाले सैलानियों को खराब सड़क का सामना करना पड़ रहा है। यही स्थिति रही तो आने वाले समय में सैलानी यहां आने से तौबा करेंगे। फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि सड़क की स्थिति सुधारी जाए, अन्यथा बागवानों को भी अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को सड़क को बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed