फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pensioners remained silent and took out a protest rally against the government.

Kullu News: पेंशनरों ने मौन रहकर सरकार के खिलाफ निकाली रोष रैली

Tue, 20 Feb 2024 10:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Pensioners remained silent and took out a protest rally against the government.
देवसदन कुल्लू में हिमाचल पेंशनर फेडरेशन की आम सभा में उपस्थित पेंशनर। -संवाद
कुल्लू। जिले में हिमाचल पेंशनर फेडरेशन के बैनर तले पेंशनर मांगों के लिए सड़कों पर उतरे। पेंशनरों ने बारिश के बीच जोश दिखाया और सरवरी से लेकर ढालपुर स्थित रथ मैदान तक सरकार के खिलाफ मौन रहकर रोष रैली निकाली।
विज्ञापन

इसके उपरांत जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित देवसदन में आमसभा का आयोजन किया। इसमें पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के जिलाध्यक्ष इंद्रदत्त शर्मा ने की, जबकि प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। पेंशनरों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बजट में पेंशनरों के लिए की गई घोषणा एक जुमला है। कहा कि मार्च के बाद पेंशनरों को क्या मिलेगा और कितना मिलेगा, इसका कोई जिक्र नहीं किया गया है। पेंशनरों ने एकमत में कहा कि जो सरकार और राजनीतिक पार्टी उनके हक के लिए काम करेगी, उसे ही पेंशनरों का पूरा समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री एरियर की दो किस्तें, सभी डीए की किस्तों का भुगतान करने की समय रहते घोषणा करें। हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों की पेंशन का स्थायी समाधान करें तथा करुणामूलक आश्रितों को नौकरी प्रदान करने की व्यवस्था की जाए। इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्ण देव शर्मा, जिला सचिव बलदेव शर्मा, वित्त सचिव रूप चंद आदि उपस्थित रहे। संवाद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed