{"_id":"2f9d4186c114470fbc9fbb09158da7de","slug":"pensioners-are-depressed-by-taking-no-action-on-demands-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों की अनदेखी पर भड़के पेंशनर्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों की अनदेखी पर भड़के पेंशनर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 28 Nov 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पेंशनर्स कल्याण संघ ने जिला मंडी में हुई राज्य स्तरीय बैठक में विभिन्न निर्णय लिए हैं। संघ के प्रदेशाध्यक्ष केएस जसवाल और महासचिव टीडी ठाकुर ने कहा कि बैठक में कुल 11 मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
इस दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि राज्य स्तरीय पेंशन दिवस 17 दिसंबर को मंडी जिले के सुंदरनगर में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी पेंशनरों को अक्तूबर की पेंशन अभी तक नहीं मिली है। इसके चलते पेंशनरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एचआरटीसी के कर्मियों को निगम एक तरफ समय पर वेतन और भत्ते जारी कर रहा है, लेकिन पेंशनरों के साथ अन्याय किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मांगों को लेकर बार-बार पेंशनरों की अनदेखी कर रही है। इसलिए अपनी मांगों को मनवाने के लिए संघ 90 दिनों का नोटिस जारी करेगा। वहीं, करुणामूलक आधार पर प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश को लागू नहीं किया जा रहा है जबकि नई नीति लाने का कैबिनेट में प्रयास किया जा रहा है। सरकार का यह प्रयास निंदनीय है। पेंशनर्स संघ ने मुख्यमंत्री को दो टूक कहा है कि गलत नीतियों को न थोपा जाए अन्यथा पेंशनर्स संघर्ष करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन