फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Peas arrive in the markets of Kullu with a bang

Kullu News: कुल्लू की मंडियों में मटर की धमाकेदार दस्तक

Sat, 05 Apr 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 05 Apr 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Peas arrive in the markets of Kullu with a bang
शुरुआती दौर में 45 से 50 रुपये मिल रहे दाम, भाव अभी और बढ़ने की उम्मीद
विज्ञापन

सीजन की शुरुआत में पिछले साल 35 से 40 रुपये किलो थे हरे मटर के दाम
कुल्लू के मटर की रहती है भारी मांग, 1500 हेक्टेयर भूमि में होती है फसल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अप्रैल शुरू होते ही कुल्लू की सब्जी मंडियों में स्थानीय मटर ने दस्तक दी है। हरा मटर 45 से 50 रुपये किलो बिक रहा है। सीजन के शुरुआती दौर में मटर के बेहतर दाम मिलने से किसान गदगद हैं। मैदानी क्षेत्रों में मटर अब लगभग समाप्त हो गया है।
मटर सीजन की कुल्लू जिले में अभी शुरुआत हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों मटर के दामों में और अधिक इजाफा होगा। पिछले साल शुरुआती दिनों में मटर के दाम 35 से 40 रुपये के बीच रहे थे।
विज्ञापन

कुल्लू में तैयार होने वाले मटर की व्यापारियों में अच्छी मांग होती है। व्यापारी भी इसे हाथोंहाथ खरीदते हैं। खास बात यह है कि यहां की आबोहवा में तैयार होने वाला मटर अच्छी क्वालिटी का होता है। जिले में करीब 1500 हेक्टेयर भूमि में मटर की खेती होती है। किसानाें की भी साल दर साल मटर की पैदावार के प्रति रुचि बढ़ रही है। किसान बबलू, मुनीष, विवेक और मनी राम ठाकुर ने कहा कि निचले क्षेत्रों में मटर तैयार होने के बाद किसानों ने इसका तुड़ान शुरू कर दिया है। हालांकि, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी मटर तैयार नहीं हुआ है। मध्य अप्रैल के बाद मटर का तुड़ान और गति पकड़ेगा। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में अच्छे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सब्जी मंडी भुंतर के आढ़ती मानस कुमार सूद ने कहा कि सब्जी मंडी में लोकल मटर आ रहा है। बाहरी राज्यों के व्यापारियों में मांग अधिक होने से आने वाले दिनों में मटर के दामों में और भी इजाफा होगा। इसका फायदा सीधे तौर पर किसानों को मिलेगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed