फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pay the due installment of arrears and DA soon: Kishan

एरियर और डीए की देय किस्त का जल्द करें भुगतान : किशन

Wed, 06 Nov 2024 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 06 Nov 2024 07:40 AM IST
विज्ञापन
Pay the due installment of arrears and DA soon: Kishan
बंजार (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स फेडरेशन बंजार खंड की बैठक मंगलवार को माता दवाला मंदिर में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता बंजार खंड के प्रधान किशन चंद डोगरा ने की, जिसमें नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बैठक में पेंशनरों ने एक जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन एरियर और बकाया डीए की किस्त का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

किशन चंद डोगरा ने पंजाब नेशनल बैंक की पासबुक प्रिंट करने वाली मशीन के खराब रहने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को पासबुक एंट्री न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दारडूधार बस अड्डा से बंजार तक चलने वाली मुद्रिका बस सेवा को पुनः शुरू करने और नागरिक अस्पताल बंजार में लंबे समय से रिक्त नेत्र जांच विशेषज्ञ के पद को शीघ्र भरने की मांग भी की।
विज्ञापन

बैठक में एनएच-305 की दयनीय स्थिति पर भी चिंता जताई गई और औट से घियागी तक इस सड़क को जल्द दुरुस्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर केहर सिंह, गोमत राम, बुधराम, बुद्धि सिंह, सुंदर सिंह, दिलीप संधू, चुन्नी लाल, संगत राम, रामेश्वरी, हरि सिंह नेगी और टिकम राम सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संशोधित वेतनमान जारी करे सरकार : पेंशनर

पतलीकूहल (कुल्लू)। सिविल पेंशनर एंड वेलफेयर एसोसिएशन खंड नग्गर की मासिक बैठक रांगड़ी में हुई। बैठक में जिला प्रतिनिधि मेंहदीरता और जिलाध्यक्ष सेस राम ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान ओम प्रकाश शास्त्री ने की। इसमें चार फीसदी डीए की किस्त जारी करने पर सरकार का आभार जताया गया। वहीं, अन्य वित्तीय लाभों को जल्द देने की सरकार से मांग भी की गई।

खंड प्रधान ओम प्रकाश शास्त्री ने कहा कि पेंशनर सरकार से एक जनवरी 2016 से 2022 तक सेवानिवत्त हुए कर्मचारियों के संशोधित वेतनमान को जारी करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से पेंशनरों की इस मांग को जल्द पूरा करने का आग्रह किया है। इस दौरान जिला महासचिव मोहर सिंह, जिला लाहौल-स्पीति प्रधान रामनाथ, खुशाल नेगी, वीरचंद, जोगिंद्र राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed