फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Paver will be laid in vegetable market road also

Kullu News: सब्जी मंडी सड़क में भी बिछेगा पेवर

Tue, 16 Apr 2024 10:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Paver will be laid in vegetable market road also
फूड कोर्ट के पास सड़क में बिछाए गए पेवर। 
कुल्लू। शहर के रास्तों में पेवर बिछाने के बाद अब नगर परिषद की ओर से सड़कों में भी पेवर बिछाए जा रहे हैं। ढालपुर में फूड कोर्ट के साथ लगती सड़क में पेवर बिछाए गए हैं। यहां पर 100 मीटर पानी वाले हिस्से में पेवर बिछाकर सड़क को चकाचक किया गया है। जिला मुख्यालय में अखाड़ा बाजार की सब्जी मंडी को जोड़ने वाली सड़क में पेवर बिछाया जाएगा।
विज्ञापन

यह सड़क बारिश के दिनों में दलदल में बदल जाती है। अखाड़ा बाजार के पेट्रोल पंप से सब्जी मंडी की तरफ जाने वाली सड़क में अक्सर पानी जमा होता था। पानी के चलते राहगीरों को भी चलने में परेशानी आती थी लेकिन नगर परिषद अब इसमें पेवर बिछाने का काम कर रही है। पेवर बिछने से शहरवासियों, किसानों और व्यापारियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से शहर की गलियों और रास्तों में अम्रृत योजना के तहत लाखों की राशि खर्च की गई है। रास्तों और गलियों में पेवर बिछाया जा रहा है। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) अनुभव शर्मा ने कहा कि पेवर बिछाकर सड़क को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed