{"_id":"681b8ca094b08bcee309e64c","slug":"patlikuhal-bus-stand-converted-into-film-location-kullu-news-c-89-1-ssml1015-147104-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फिल्मी लोकेशन में बदला पतलीकूहल का बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फिल्मी लोकेशन में बदला पतलीकूहल का बस अड्डा
Wed, 07 May 2025 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 07 May 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
दिन भर चलती रही शूटिंग, हाल ही में बनाया गया है नया बस अड्डा
सिनेमा प्रेमियों और फिल्मकारों को खूब रास आ रही हैं सूबे की वादियां
संजय ठाकुर
पतलीकूहल (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश की मनोरम वादियां हमेशा से सिनेमा प्रेमियों और फिल्मकारों के लिए आकर्षण का केंद्र रही हैं।
मनाली और कुल्लू की पहाड़ियों, नदियों और घाटियों की सुंदरता कई बार बड़े पर्दे पर दिखाई दी है, लेकिन अब पतलीकूहल का नया बस अड्डा भी बॉलीवुड की नजरों में आ गया है। यहां हाल ही में बना नया बस अड्डा अपनी आधुनिक बनावट और प्राकृतिक पृष्ठभूमि के कारण एक नए शूटिंग स्पॉट के रूप में उभरा है।
बुधवार को पतलीकूहल के बस अड्डे पर एक अनाम हिंदी फिल्म की शूटिंग दिनभर चलती रही। इस दौरान बस अड्डे को एक फिल्मी लोकेशन में तब्दील कर दिया गया। सेटअप, कैमरे, लाइटिंग और कलाकारों की आवाजाही से आम दिनों की अपेक्षा माहौल कुछ अलग ही नजर आया। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने भी शूटिंग को उत्सुकता से देखा।
इस फिल्म का निर्माण कोई व्यावसायिक प्रोडक्शन हाउस नहीं, बल्कि देश का नामी फिल्म प्रशिक्षण संस्थान एफटीआईआई पूणे कर रहा है। संस्थान के छात्र और प्रशिक्षक मिलकर इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण कर रहे हैं। इससे न केवल फिल्म को कलात्मक दृष्टिकोण मिलेगा, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को भी शामिल होने का मौका मिलेगा। इस फिल्म प्रोजेक्ट के स्थानीय समन्वयक राहुल चौहान ने बताया यह फिल्म एक कलात्मक विषय पर आधारित है और इसमें हिमाचल की पारंपरिक सुंदरता को बड़े ही सौम्य और यथार्थवादी ढंग से दिखाया जाएगा। अगले दो-तीन दिनों तक फिल्म की शूटिंग पतलीकूहल और मनाली क्षेत्र के विभिन्न प्राकृतिक और शहरी लोकेशनों पर की जाएगी। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और जनता का हमें भरपूर सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
-संवाद