फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Patients Showing Little Interest in Registering via ABHA ID

Kullu News: आभा आईडी से पंजीकरण में मरीज नहीं दिखा रहे रुचि

Thu, 07 May 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Patients Showing Little Interest in Registering via ABHA ID
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों को आभा आईडी के माध्यम से पंजीकरण करवाने की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए अस्पताल में अलग से एक विशेष काउंटर स्थापित किया गया है, लेकिन मरीज इसमें खास रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन केवल 100 से 120 मरीज ही आभा आईडी के जरिए पंजीकरण करवा रहे हैं, जबकि रोजाना ओपीडी में 1,300 से 1,400 मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा के लिए सभी पंजीकरण काउंटरों पर स्कैनर और परामर्श संबंधी पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में पंजीकरण प्रक्रिया की पूरी जानकारी क्रमवार दी गई है। इसके बावजूद अधिकतर मरीज ऑफलाइन पंजीकरण को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। इसकी मुख्य वजह लोगों में जागरूकता की कमी मानी जा रही है।
विज्ञापन

मरीज सौरव, अशोक, मोहित, रानी, आशा और मोनिका का कहना है कि आभा आईडी से पंजीकरण की प्रक्रिया उन्हें पूरी तरह समझ नहीं आई। साथ ही हर मरीज के पास स्मार्टफोन भी उपलब्ध नहीं होता, जिसके कारण उन्हें ऑफलाइन पंजीकरण करवाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरालाल ने कहा कि मरीजों की सुविधा और लंबी कतारों से राहत दिलाने के उद्देश्य से आभा आईडी के माध्यम से पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। इसके लिए अस्पताल में अलग काउंटर भी स्थापित किया गया है। उन्होंने मरीजों से आभा आईडी के जरिए पंजीकरण करवाने की अपील की।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed