फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Patients forgot to follow corona rules in hospital

अस्पताल में कोरोना नियमों का पालन करने भूले मरीज

Mon, 29 Nov 2021 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Patients forgot to follow corona rules in hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। समय : 10 बजकर 30 मिनट, स्थान : क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू। पर्ची काउंटर के पास लोगों की भीड़ उमड़ी है। बिना मास्क पहने लोग पर्ची के लिए लाइन में खड़े हैं। समय : 10 बजकर 40 मिनट, नेत्र चिकित्सक ओपीडी। सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ रही थीं। सुरक्षा गार्ड के कहने पर भी लोग नहीं मान रहे थे। सुरक्षा गार्ड बार-बार मरीजों से सामाजिक दूरी बनाने के लिए कह रहा था। सभी से मास्क पहनकर अपनी बारी का इंतजार करने की अपील कर रहा था। लोग उसकी बातों को नजरअंदाज करते नजर आए।
समय : 10 बजकर 50 मिनट, हड्डी रोग ओपीडी। यहां भी सामाजिक दूरी सहित अन्य नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। लाइनों में खड़े होने के बजाय मरीज भीड़ में एकत्रित थे। समय : 11 बजे, महिला एवं पुरुष बाह्य रोग ओपीडी। मरीज बिना मास्क खड़े थे। कोरोना बचाव के नियम दरकिनार किए जा रहे थे। सामाजिक दूरी रखने के बजाय भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन

समय : 11 बजकर 10 मिनट सर्जरी ओपीडी के बाहर हैंड सैनिटाइजेशन की कोई व्यवस्था नहीं थी। मरीज बिना मास्क खड़े थे। मरीजों को जागरूक करने के लिए कोई नहीं था। मरीज स्वयं की सुरक्षा को लेकर लापरवाह दिखे। 11 बजकर 20 मिनट पर मलेरिया लैब के बाहर थर्मल स्क्रीनिंग की कोई व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर लापरवाह दिखे लोग
क्षेत्रीय अस्पताल में अव्यवस्था का आलम रहा। कोरोना नियमों की भी खूब धज्जियां उड़ीं। सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया गया। अधिकतर लोग बिना मास्क के पहुंचे थे। इससे कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लोग अपनी सुरक्षा को लेकर स्वयं लापरवाह दिखे, वहीं अस्पताल प्रबंधन भी सजग नहीं दिखा।

थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी बंद
जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था बंद हो गई है। हैंड सैनिटाइजेशन की भी कोई व्यवस्था नहीं हैं। कोरोना से मरीजों की सुरक्षा को लेकर अस्पताल प्रबंधन उचित कदम नहीं उठा रहा है। लोग भी लापरवाह दिखे। इससे संक्रमण के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed