फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pangi road blocked due to landslide near Tindi forest

तिंदी जंगल के पास भूस्खलन से पांगी सड़क अवरूद्घ

Fri, 18 Nov 2022 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Pangi road blocked due to landslide near Tindi forest
तांदी संसारीनाला सड़क पर तिंदी जंगल के पास शुक्रवार को भूस्खलन के चलते सड़क बाधित हो गई। पत्थरों - फोटो : Kullu
उदयपुर (लाहौल-स्पीति )। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के तहत आने वाली तांदी-संसारीनाला सड़क पर तिंदी जंगल के पास भूस्खलन से पांगी सड़क अवरुद्ध हो गई है। सड़क पर काफी अधिक मात्रा में भूस्खलन हुआ है। ऐसे में पांगी घाटी का लाहौल और कुल्लू से संपर्क पूरी तरह से कट गया है। जिससे पांगी घाटी के बाशिंदों की मुुश्किलें बढ़ गई है। पिछले दिनों बारिश व बर्फबारी के बाद इस तरफ भूस्खलन का दौर भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे पांगी सड़क तिंदी जंगल के पास अवरुद्ध हो गई। जिसके बाद यहां पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। हालांकि सड़क को बहाल करने के लिए प्रशासन ने बीआरओ के अधिकारियों से संपर्क किया है। लेकिन देर शाम तक सड़क बहाल नहीं हो पाई है। पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि भारी भूस्खलन से पांगी सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई है। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में संपर्क किया जा सकता है। फिलहाल सड़क बाधित होने के संबंध में इस तरफ आवाजाही करने वालों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed