फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Overtaking proved costly in Atal Tunnel, four people were fined

Kullu News: अटल टनल में महंगा पड़ा ओवरटेक, चार के चालान

Mon, 05 Jan 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 05 Jan 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Overtaking proved costly in Atal Tunnel, four people were fined
मनाली शहर में भी गलत पार्किंग पर लगाया जुर्माना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। अटल टनल रोहतांग में पर्यटकों को ओवरटेक करना महंगा पड़ा। टनल के भीतर यातायात नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने चार वाहनों के चालान किए हैं। हर एक वाहन का 3,500 रुपये का चालान कटा है। इसके अलावा मनाली शहर में भी नियम तोड़ने वालों के चालान किए जा रहे हैं।

मनाली पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। शहर में सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों के चालान करने का अभियान सोमवार को भी जारी रहा। आईबैक्स चौक से पुलिस थाना, बीएसएनएल एक्सचेंज से मिशन अस्पताल तक सड़क किनारे वाहन खड़े नहीं किए जा सकते। हिडिंबा मंदिर सड़क, मेला मैदान से डीपीएस स्कूल तक भी वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं है। पुलिस ने इन इलाकों में सोमवार को 50 से अधिक वाहनों के गलत पार्किंग के चालान किए। इसके अलावा अटल टनल में ओवरटेक करने वालों पर शिकंजा कसा गया। सोशल मीडिया में ओवरटेक के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार वाहनों के चालान किए। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल के अंदर ओवरटेक करने पर चार वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 एवं 179 के तहत चालान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed