{"_id":"67ffa4e4bc3fc51725048fe4","slug":"opposition-to-tendering-of-construction-material-from-bdo-office-memorandum-sent-to-cm-kullu-news-c-89-1-klu1002-145603-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: निर्माण सामग्री टेंडर बीडीओ दफ्तर से लगाने का विरोध, सीएम को ज्ञापन भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: निर्माण सामग्री टेंडर बीडीओ दफ्तर से लगाने का विरोध, सीएम को ज्ञापन भेजा
Thu, 17 Apr 2025 06:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 17 Apr 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
विकास खण्ड बंजार के प्रधानों ने महत्त्वपूर्ण मांगों को लेकर मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंद
बंजार(कुल्लू)। पंचायतों में विकास कार्याें की निर्माण सामग्री के टेंडर बीडीओ कार्यालय के माध्यम से करने का पंचायत प्रतिनिधियों ने कड़ा विरोध किया है। इस संदर्भ में बंजार विकास खंड के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के प्रधानों ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें सरकार से आग्रह किया है कि पंचायती के विकास कार्यों की निर्माण सामग्री के टेंडर बीडीओ दफ्तर से न करवाकर पंचायतों के तहत ही जारी रखे जाएं ताकि पंचायतों की भागीदारी बनी रहे। इस संदर्भ में प्रधान संघ ने एक विशेष बैठक का भी आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान विजय ठाकुर ने की। मांग पत्र भेजने से पहले पंचायत प्रतिनिधियों ने चर्चा की और हाल ही में सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले का विरोध दर्ज किया। उन्होंने तर्क दिया कि इससे पंचायतें समय पर कार्य पूरा नहीं कर पाएंगी और क्षेत्र में लोगों की आवश्यकताओं की उपेक्षा होगी। इसके अलावा मौजूद पंचायत प्रधानों ने विकास कार्यों में सामग्री विक्रेताओं से एम फॉर्म भरवाने की जो व्यवस्था बनाई गई है, वह न केवल जटिल है बल्कि इससे सामग्री की कीमतें भी बढ़ रही हैं। जिसको लेकर संघ ने सरकार से अपील की है कि इस प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।
तीसरी मांग में संघ ने कहा कि बीपीएल सूची तैयार करने की प्रक्रिया से पंचायत प्रतिनिधियों को हटाना जन-भागीदारी और पारदर्शिता के विरुद्ध है। वर्षों से ग्राम सभाओं में खुली बहस के बाद ही पात्र परिवारों का चयन होता आया है। ऐसे में पंचायतों को इस प्रक्रिया से बाहर करना स्थानीय लोकतंत्र की अनदेखी होगी। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय बढ़ाने की भी मांग की।
इस दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष विजय ठाकुर के साथ अन्य पंचायतों के प्रधान पूर्ण चंद, प्रशांत लवली, तेजा सिंह, चंद्रा राणा, रामेश्वरी ठाकुर, प्रेम लता, शांता देवी, चंद्रा ठाकुर, तोर सिंह, बिमला देवी, हीरा सिंह, दीपक, घनश्याम ठाकुर, लाल सिंह, चेत राम ठाकुर, भगत राम आदि मौजूद रहे।