फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Online booking of hotels started, occupancy increased

होटलों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, ऑक्यूपेंसी बढ़ी

Sat, 12 Mar 2022 09:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 09:40 PM IST
विज्ञापन
Online booking of hotels started, occupancy increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में कोरोना के केस अब गिने-चुने ही रह गए हैं। ढाई माह तक सैलानियों के लिए बंद रही अटल टनल रोहतांग व जलोड़ी दर्रा खुल गया है। इससे पर्यटकों ने समर सीजन के लिए होटलों की ऑनलाइन बुकिंग करनी शुरू कर दी है।

गरमी से निजात पाने के लिए सैलानियों ने अप्रैल माह से बुकिंग करवाना आरंभ कर दिया है। हालांकि अभी बुकिंग की गति धीमी है, लेकिन अप्रैल आते ही इसमें और तेजी आने की संभावना है। मनाली से लेकर मणिकर्ण घाटी, जिभी व तीर्थन वैली के होटलों व होम स्टे की ऑक्यूपेंसी 20 से बढ़कर 30 से 35 फीसदी तक पहुंच गई है। मनाली के ग्रीन टैक्स बैरियर में भी पर्यटक वाहनों की संख्या 400 से बढ़कर 600 से अधिक हो गई है। पूरे जिले में रोजाना पर्यटक वाहन 500 से 800 आ रहे हैं। बर्फबारी के बाद अटल टनल रोहतांग के मुहाने सैलानियों के लिए खुल गए और शनिवार को भी टनल के साथ सिस्सू तक लाहौल की वादियां पर्यटकों से गुलजार रही। बंजार की तीर्थन और जिभी में सैर सपाटे के लिए आ रहा पर्यटक बर्फ के दीदार को सोझा से लेकर जलोड़ी दर्रा और रघुपुरगढ़ पहुंच रहा है। पर्यटक कारोबारियों के लिए अटल टनल और जलोड़ी दर्रा को खुलना फादयेमंद साबित हो रहा है। होटलियर गौतम ठाकुर, किशन ठाकुर, ललित कुमार तथा प्रेम सिंह ने कहा कि मौसम खुलने के बाद अब पर्यटकों को आना शुरू हो गया है। साथ ही बुकिंग भी आ रही है। उन्होंने कहा कि इस साल जाड़े में रिकॉर्ड बर्फबारी से अटल टनल रोहतांग के साथ स्नो प्वाइंट जलोड़ी दर्रा कई माह तक बंद रहा। इससे पर्यटन में एकाएक गिरावट आई और जनवरी और फरवरी में स्नो प्वाइंटों के साथ अधिकतर होटल व होम स्टे भी खाली रहे। हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन मनाली के महासचिव संदीप कुमार ने कहा कि मौसम खुलने के बाद अब टैक्सियां अटल टनल की तरफ जा रही हैं। अप्रैल माह के बाद पर्यटन कारोबार गति पकड़ेगा। उधर, अटल टनल रोहतांग खुलने के बाद अब पर्यटकों ने मनाली का रुख कर दिया है। निगम के होटलों में आक्यूपेंसी भी 20 से बढ़कर 35 फीसदी तक हो गई है। अप्रैल माह के लिए अब ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed