{"_id":"51de5bb2b7c289b523b583c747fb4c0a","slug":"one-onion-for-45-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंतालीस रुपये में मिल रहा एक प्याज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैंतालीस रुपये में मिल रहा एक प्याज
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 18 Sep 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तो आजकल प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं और दूसरी ओर कुल्लू में एक प्याज छह सौ ग्राम का होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यानी उपभोक्ताओं को छह सौ ग्राम से अधिक वजनी एक प्याज पैंतालीस रुपये में मिल रहा है। जिले की सब्जी मंडी में प्याज अफगानिस्तान से मंगवाया जा रहा है, जिसका साइज इतना बड़ा है कि एक ही प्याज 600 ग्राम से अधिक का है। ऐसे में प्याज अभी भी गरीब लोगों की पहुंच से दूर है। वहीं, प्याज बड़े आकार में पहुंचने से दुकानदारों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
इन दिनों जिले में 70 से 80 रुपये प्रति किलो प्याज बिक रहा है। दुकानदारों की मानें तो बड़े आकार का यह प्याज अफगानिस्तान से आ रहा है। दुकानदार तो सप्लायरों से प्याज स्टॉक कर रहे हैं, लेकिन बड़े आकार के प्याज को लेने से लोग मुंह मोड़ रहे हैं। इसके चलते दुकानदारों को प्याज बेचना मुश्किल हो गया है। प्रति पीस प्याज का वजन साढ़े छह सौ ग्राम तक है। ऐसे में प्रति प्याज की कीमत 45 रुपये तक बन रही है। कुल्लू के दुकानदार विनोद, संजय कुमार और गुड्डू का कहना कि प्याज बड़े आकार में आया है, जिसे बेचना मुश्किल हो गया है। लोग इसे खरीदने से कतरा रहे हैं। एक प्याज का वजन साढ़े छह सौ ग्राम तक है। वहीं, रामशिला की सरोजना, अनारकली, निर्मला, सरला, शिवानी और पूजा आदि गृहिणियों का कहना है कि उनकी रसोई से अब प्याज गायब होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि वे एक दुकान में प्याज खरीदने गईं तो वहां प्याज का आकार बड़ा था और जब प्याज को तोला गया तो एक प्याज का वजन आधा किलो से ज्यादा था। ऐसे में उन्होंने प्याज नहीं खरीदा।
विज्ञापन
इधर, कृषि उपनिदेशक कुल्लू राजेंद्र वर्मा का कहना है कि प्याज बाहरी देशों से ही सप्लाई हो रहा है। बहुत कम प्याज जिले को वितरित हो रहा है। सरकार सब जगह प्याज पहुंचाने के लिए कोशिश कर रही है।
विज्ञापन