फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   One day's fare will be two days' journey

एक दिन के किराये से होगा दो दिन का सफर

Fri, 01 Jul 2022 10:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
One day's fare will be two days' journey
कुल्लू में सरकारी बसों में सफर करती महिलाएं।-संवाद - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। महिलाओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में अब आधा किराया देना होगा। सरकार के फैसले के बाद एक जुलाई से निगम ने महिलाओं से 50 फीसदी कम किराया लेना शुरू कर दिया है। इससे महिलाओं ने राहत महसूस की है।
जिला कुल्लू की महिलाओं ने प्रदेश सरकार के बस किराये में कटौती के फैसले को सराहा है। महिलाओं का कहना है कि परिवहन निगम की बसों में 50 फीसदी तक किराये में छूट मिलने का फायदा हर वर्ग की जनता को होगा। एक दिन के किराये से दो दिन का सफर हो सकेगा। दिन शुक्रवार, समय सुबह 9:00, स्थान कुल्लू से ब्यासर के लिए अंतरराज्जीय बस अड्डा सरवरी (कुल्लू) से निगम की बस निकली। बस में सफर कर रही शिवानी और सोनल ने कहा कि उनसे अन्य सवारियों के बजाय कम किराया लिया गया। परिचालक से पूछने पर पता चला कि सरकार ने महिलाओं को किराये में छूट की अधिसूचना को लागू किया गया है।
विज्ञापन

9:30 बजे कुल्लू से बिजली महादेव बस में सफर कर रही शिवानी, सोनल व अंजलि ने कहा कि वे खराहल घाटी में स्थित आराध्य देव बिजली महादेव के मंदिर जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की परेशानियों को समझा है। बस किराये में छूट प्रदान करना उचित निणर्य है। उधर, सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक कुल्लू से बंजार, भुंतर, गाहर, कोटाधार, मनाली में सफर कर रही महिला मोहिनी, लता, पुष्षा, आशा, छिम्मे, अदिति, सीमा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की किराया कम कर बढ़ती महंगाई में राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम किराये में होगा सफर
विमला ने बस किराये में 50 फीसदी कटौती का महिलाओं को लाभ मिलेगा। जरूरी कामकाज और सरकारी व निजी कार्यालयों में कार्यरत महिलाएं एक दिन के किराये में अब दो दिन निगम की बसों में सफर कर पाएंगी।
महिलाओं के पक्ष में पहल
जमुना ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के पक्ष में सराहनीय निर्णय लिया है। परिवहन निगम की बसों में रक्षा बंधन और भैया दूज के दिन निशुल्क सफर के बाद अब सामान्य दिनों में भी महिलाओं को कम किराया देना होगा।
50 रुपये में पहुंचेंगी मनाली
कोयला देवी ने कहा कि अब महिलाएं 50 रुपये के किराये में कुल्लू से मनाली पहुंच सकेंगी। सरकार के बस किराये में छूट के निर्णय से पहले कुल्लू से मनाली का किराया 90 रुपये देना पड़ता था।

ग्रामीण महिलाओं के लिए राहत
हरि देवी ने कहा कि दुर्गम गांवों से शहर आने वाली महिलाओं और छात्राओं के लिए सरकार का यह फैसला राहत भरा है। अभी तक किराया अधिक रहता था, लेकिन अब किराये में छूट मिलने से काफी हद तक ग्रामीण महिलाओं को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed