फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   One can achieve success in student life only through hard work: Rahul

विद्यार्थी जीवन में कठिन परिश्रम से ही मिल पाएगा मुकाम : राहुल

Sat, 17 Feb 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
One can achieve success in student life only through hard work: Rahul
केलांग में उपायुक्त कार्यालय में केरियरस सम्बधी कार्याशाला में दौरान उपायुक्त राहुल के साथ छात्
केलांग (लाहौल-स्पीति)। विद्यार्थी जीवन में किए गए कठिन परिश्रम और त्याग से भविष्य में अच्छे मुकाम को हासिल किया जा सकता है। विद्यार्थी अपनी दिनचर्या में पढ़ाई के साथ खेलकूद को शामिल करें। इंटरनेट का उपयोग सही दिशा में करें।
विज्ञापन

समाचार पत्रों को नियमित तौर पर पढ़ें ताकि देश-दुनिया की खबरों से अपडेट रह सकें। यह बात उपायुक्त राहुल कुमार ने शनिवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी लाहौल-स्पीति की ओर से आयोजित कॅरियर काउंसलिंग एवं विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन कार्यशाला में कही। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलांग तथा केंद्रीय विद्यालय केलांग के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने पुलिस सेवा और इसके आयाम तथा इससे संबंधित तैयारियों के बारे में उपस्थित विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने नशे से दूर रहने और कानून का पालन करने का आह्वान किया। वन मंडलाधिकारी अनिकेत वानवे ने विद्यार्थियों को भारतीय वन सेवा परीक्षा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त संकल्प गौतम और उपमंडलाधिकारी रजनीश शर्मा ने विद्यार्थियों को हिमाचल प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारियों के बारे में बताया। परियोजना अधिकारी सोनू गोयल ने विभिन्न परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ. अक्षिता ने स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया। सीमा सड़क संगठन के मेजर रवि शंकर ने एनडीए तथा सीडीएस परीक्षाओं की तैयारियों की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed