फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Occupation will soon be removed from National Highway from Kullu to Manali

कुल्लू से मनाली तक नेशनल हाईवे से जल्द हटेंगे कब्जे

Tue, 28 Jun 2022 10:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Occupation will soon be removed from National Highway from Kullu to Manali
कुल्लू से मनाली के बीच नेशनल हाईवे पर कब्जों का निरीक्षण करती प्रशासन की कमेटी। -संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। कुल्लू से मनाली तक नेशनल हाईवे पर किए गए अवैध कब्जों को जल्द हटा दिया जाएगा। प्रशासन और एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने इसकी तैयारी कर ली हैं।
जिला प्रशासन, पुलिस, राजस्व और एनएचएआई सहित विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने मंगलवार को नेशनल हाईवे का संयुक्त निरीक्षण किया। पतलीकूहल में बने पुल से लेकर मनाली तक हुए निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर अवैध कब्जे पाए गए। उपमंडलाधिकारी मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने संबंधित विभागों को जल्द इन कब्जों को हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सड़क पर जगह-जगह दुर्घटना संभावित क्षेत्र चिह्नित किए जा रहे हैं। ब्लैक स्पॉट बनाकर इनका सुधार किया जाएगा, ताकि इलाके में हो रही दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुल्लू से मनाली तक नेशनल हाईवे के किनारे कई स्थानों पर अवैध कब्जे किए गए हैं। सड़क को चौड़ा करने के लिए हुए भूमि हस्तांतरण में कई लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह ऐसे स्थल भी हैं, जो दुर्घटना के लिहाजा से संवेदनशील साबित हो रहे हैं। ऐसे में इसके सुधार एवं अवैध कब्जों को चिह्नित करने के लिए विभिन्न विभागों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

उपमंडलाधिकारी मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एनएचएआई, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। पतलीकूहल से मनाली तक किए गए निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अवैध कब्जे पाए गए हैं। इसके लिए संबंधित विभाग को निशानदेही करवाकर कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर ब्लैक स्पॉट भी चिह्नित किए गए। भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील स्थानों को भी चिह्नित कर बरसात से पहले इनका सुधार करने के लिए कहा गया है। उपमंडलाधिकारी ने कहा कि एनएचएआई को निर्देश दिए गए हैं कि बरसात से पहले ड्रेन और निकासी नालियों को दुरुस्त किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed