फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Occupancy of hotels doubled on weekends

वीकेंड पर दोगुना बढ़ी होटलों की ऑक्यूपेंसी

Sun, 20 Mar 2022 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Occupancy of hotels doubled on weekends
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। होली पर्व के बाद पर्यटन नगरी मनाली में एकाएक सैलानियों की संख्या में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। मनाली में सैलानियों का सैलाब उमड़ गया है।
होली की छुट्टी और वीकेंड के चलते इन दिनों मनाली के बडे़ होटल पैक चल रहे हैं। छोटे होटलों की ऑक्यूपेंसी में भी 30 से 40 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ग्रीन टैक्स बैरियर में वाहनों की संख्या दो गुना बढ़ गई है। शुक्रवार और शनिवार को वाहनों की संख्या एक हजार का आंकड़ा पार कर गई, जबकि रविवार को भी बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक रही। पर्यटन विकास निगम के होटलों की ऑक्यूपेंसी 40 से बढ़कर 80 प्रतिशत तक पहुंच गई है। गौरतलब है कि मनाली में अब लगभग पूरा साल सैलानियों की चहल-कदमी बनी रहती है। हालांकि भीड़ में उतार-चढ़ाव जरूर रहता है। पिछले तीन दिनों से मनाली में पर्यटकों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। पिछले सप्ताह तक हिमाचल पर्यटन विकास निगम के होटलों की ऑक्यूपेंसी 40 प्रतिशत तक ही चल रही थी, लेकिन शुक्रवार से ऑक्यूपेंसी बढ़कर 80 प्रतिशत तक पहुंच गई। सैलानियों की संख्या बढ़ने से मनाली के पर्यटन स्थल भी गुलजार हो गए हैं।
विज्ञापन

सोलंगनाला, हामटा और नग्गर कैसल भी पैक
सोलंगनाला, हामटा पास, नग्गर कैसल में भी सैलानियों की भीड़ देखने को मिल रही है। ग्रीन टैक्स बैरियर पर सोमवार से वीरवार तक बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की संख्या 500 से 600 दर्ज की जा रही थी। शुक्रवार से इसकी संख्या में भी इजाफा दर्ज किया गया। शुक्रवार और शनिवार को ग्रीन टैक्स बैरियर पर वाहनों की संख्या एक हजार पार कर गई। 200 से अधिक दो पहिया वाहन भी दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सप्ताह तक होटलों की ऑक्यूपेंसी 40 प्रतिशत तक चल रही थी। होली के बाद इसकी संख्या दोगुना हो गई। वर्तमान में होटलों की आक्यूपेंसी 80 प्रतिशत तक चल रही है।
-वीएस ओकटा, एजीएम, हिमाचल पर्यटन विकास निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed