{"_id":"67b0cd9464af6d57af039499","slug":"numberdar-will-help-in-getting-e-kyc-done-kullu-news-c-89-1-ssml1012-141271-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ई-केवाईसी करवाने में मदद करेंगे नंबरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ई-केवाईसी करवाने में मदद करेंगे नंबरदार
Sat, 15 Feb 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
तहसीलदार ने सैंज में नंबरदारों के साथ बैठक कर मांगा सहयोग
ई-केवाईसी के लिए 19 फरवरी को सैंज कार्यालय में लगेगा शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। सैंज तहसील के अधीन आने वाले नंबरदार भी जमीन की ई-केवाईसी करवाने में राजस्व विभाग का सहयोग करेंगे। शनिवार को तहसील कार्यालय में तहसीलदार नरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में नंबरदारों की बैठक हुई।
इसमें जमीनों की ई-केवाईसी को लेकर चर्चा हुई। तहसीलदार ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की कोशिशों के बावजूद भूस्वामी इस प्रक्रिया में भाग नहीं ले रहे हैं। उन्होंने नंबरदारों से सहयोग की अपील की।
सैंज तहसील के तहत 11 फाटियों के सभी 17 नंबरदारों ने विभाग को सहयोग का भरोसा दिया। तहसीलदार नरेंद्र शर्मा ने बताया कि भूमि की ई-केवाईसी का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने भूमि मालिकों से जल्द ई-केवाईसी करवाने की अपील की।
विज्ञापन
नंबरदार संघ के अध्यक्ष हरिराम चौधरी ने बताया कि प्रदेश में राजस्व विभाग ने जमीनों की ई-केवाईसी की प्रक्रिया के फॉर्मेट में बदलाव किया है। अब भूमि के खाते के बजाय, प्रत्येक भूमि मालिक को ई-केवाईसी करवानी होगी। पहले यह प्रक्रिया खातों के आधार पर की जा रही थी। इसमें एक व्यक्ति के ई-केवाईसी करवाने से पूरा खाता सत्यापित मान लिया जाता था। कई खातों में 30-40 लोग मालिक होते हैं, जिससे बाकी मालिकों की ई-केवाईसी अधूरी रह जाती थी। केंद्र सरकार ने इस खामी को देखते हुए अब भूमि मालिक के हिसाब से ई-केवाईसी की अनिवार्यता लागू की है। राज्य में डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी) के तहत यह कार्य किया जा रहा है। इसमें भूमि को आधार से लिंक किया जा रहा है। कहा कि 19 फरवरी को सैंज तहसील कार्यालय में ई-केवाईसी के लिए शिविर लगाया जाएगा।
--