फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   NSS camp started in Kullu College

Kullu News: कुल्लू कॉलेज में एनएसएस शिविर शुरू

Wed, 29 Jan 2025 09:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 29 Jan 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
NSS camp started in Kullu College
कुल्लू महाविद्यालय में श्रमदान करते एनएसएस के स्वंयसेवी।-संवाद
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयं सेवी सिद्धांतों और कर्तव्यों को जानेंगे। महाविद्यालय में बुधवार को एनएसएस का सात दिवसीय शिविर शुरू हुआ।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं सेवियों को समाजसेवा के कार्यों में तत्परता दिखाने और निष्पक्षता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनएसएस समाज सेवा के कार्यों के लिए स्वयं सेवियों को तैयार करती है। स्वयं सेवियों में राष्ट्र के प्रति काम करने की प्रेरणा देती है। पहले दिन स्वयं सेवियों महाविद्यालय परिसर को संवारा और इसकी साफ-सफाई की। इससे पहले स्वयं सेवियों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को स्वच्छता की जानकारी दी। महाविद्यालय कुल्लू की एनएसएस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी प्रोमिला राणा ने कहा कि सात दिन तक शिविर चलेगा। इसमें स्वयं सेवियों के लिए अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सामाजिक कार्यों के अलावा शैक्षणिक सत्र भी करवाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed