फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   NP's Gosdan will take over the private organizatio

अब निजी हाथों में होगी नगर परिषद के गोसदन की कमान

Tue, 01 Mar 2022 09:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 09:55 PM IST
विज्ञापन
NP's Gosdan will take over the private organizatio
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू के गोसदन की कमान अब निजी संस्था के हाथों में होगी। इसकी सारी जिम्मेदारी पंजीकृत महादेव भूमि गो सेवा सदन संस्था कुल्लू संभालेगी। नगर परिषद कुल्लू एक साल के लिए गोसदन संस्था को देगी। इसमें नगर परिषद हर महीने संस्था को 1 लाख 20 हजार की राशि भी देगी।
वर्तमान नगर परिषद के गोसदन में 200 तक पशुओं को रखा गया है। अब संस्था के हाथों में गोसदन की कमान आने के बाद कुल्लू शहर के लावारिस पशुओं को गोसदन में जगह मिल सकेगी, जबकि अन्य इलाकों के पशुओं को गोसदन में नहीं रखा जाएगा। नगर परिषद के अधिकारियों ने मंगलवार को पंजीकृत महादेव भूमि गो सेवा सदन संस्था के साथ एक साल का समझौता किया है। इसमें अब संस्था ही गोसदन को स्वयं चलाएगी और अपनी जिम्मेदारी निभाएगी। इससे पहले नगर परिषद ने संस्था को गोसदन चलाने का प्रस्ताव भेजा था, जिस पर संस्था ने हस्ताक्षर कर गोसदन को चलाने का फैसला लिया है। नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि नगर परिषद के गोसदन को चलाने की जिम्मेवारी अब महादेव भूमि गो सेवा सदन संस्था को एक साल के लिए दी गई है। इसके लिए नगर परिषद संस्था को प्रतिमाह 1.20 लाख रुपये देगी। इसमें अन्य इलाकों के पशुओं को रखना है या नहीं यह फैसला संस्था स्वयं लेगी।इस अवसर पर चंदन प्रेमी, अरूण और संस्था के प्रधान रोहित राणा, सचिव कृष्ण, विरेंद्र शर्मा, सचिन सूध, नवनीत, अनुज शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अखाड़ा की पार्किंग भी बैंक को देने की तैयारी
नगर परिषद कुल्लू अखाड़ा बाजार में बनी पार्किंग की दूसरी मंजिल बैंक को किराये पर देने की तैयारी भी कर रही है। इसकी प्रक्रिया में नगर परिषद जुटी है। इस पार्किंग में 40 से 50 वाहनों को खड़ा करने की सुविधा है। अखाड़ा बाजार में कुल्लू की सबसे बड़ा बाजार है, जहां पर खरीदारी करने आने वाले लोगों को मजबूरी में सड़क किनारे खड़ा करना पड़ता है। अब ऐसे में नगर परिषद बैंक को पार्किंग देने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed