{"_id":"6665852ab5813795c40dae37","slug":"now-water-will-be-available-24-hours-not-three-kullu-news-c-89-1-ssml1015-124376-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अब तीन नहीं 24 घंटे मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अब तीन नहीं 24 घंटे मिलेगा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलशक्ति विभाग ने खलाड़ा नाला ट्रीटमेंट प्लांट की मुख्य पाइपलाइन बदली
नगर परिषद कुल्लू के पांच वार्डों में अब नहीं रहेगी पेयजल समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जलशक्ति विभाग ने कुल्लू शहर की 24 घंटे पेयजल आपूर्ति योजना को सुचारु कर दिया है। खलाड़ा नाला ट्रीटमेंट प्लांट की मुख्य पाइपलाइन को बदलने का कार्य पूरा कर लिया है। अब शहरवासियों को पेयजल संंबंधी समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। साथ ही बरसात में भी सुचारु पेयजल आपूर्ति होगी।
विभाग ने तीन दिन तक लाइन शिफ्ट करने का कार्य किया। इस कारण शहर के पांच वार्डों में रोजाना महज सुबह तीन घंटे ही पानी की आपूर्ति की गई। अब कार्य पूर्ण होने के चलते पेयजल सुविधा 24 घंटे मिलेगी।
पेयजल योजना के खलाड़ा नाला ट्रीटमेंट प्लांट की मुख्य पाइपलाइन को शिफ्ट करने के चलते नगर परिषद कुल्लू के पांच वार्डों वार्ड नंबर एक रामशिला, वार्ड नंबर दो अखाड़ा बाजार, वार्ड नंबर तीन ब्यासा मोड़, वार्ड नंबर चार सुल्तानपुर और वार्ड नंबर सात शीशामाटी (लोरन) में पानी की सप्लाई सुबह 07:00 से 10:00 बजे तक ही गई। मुख्य लाइन को बदलने का कार्य युद्ध स्तर पर किया गया। तीन दिन में लाइन बदलकर पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। पेयजल योजना की मुख्य लाइन को बदलने का काम पूरा होने के बाद शहरवासियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
...
खलाड़ा नाला ट्रीटमेंट प्लांट की मुख्य लाइन को बदलने का कार्य पूरा हो गया है। अब अपर सुल्तानपुर, लोरन, न्यू लोरन, बालक रूपी, धर्मसभा, कन्या विद्यालय सुल्तानपुर, मठ, दुर्गानगर, ब्यासा मोड़, इन्नर अखाड़ा बाजार, अखाड़ा बाजार, अन्नपूर्णा मंदिर, रामशिला आदि क्षेत्रों में पानी की समस्या नहीं रहेगी।
-अंकित बिष्ट, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग