फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now the Panchayat head will boycott the Gram Sabha

अब पंचायत प्रधान करेंगे ग्राम सभा का बहिष्कार

Sat, 02 Jul 2022 09:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Now the Panchayat head will boycott the Gram Sabha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। विकास खंड बंजार में जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में अब पंचायत प्रतिनिधि भी उतर हैं। जब तक हड़ताल चलेगी, तब तक पंचायत प्रधान ग्राम सभाओं का बहिष्कार करेंगे।
पंचायत प्रधान संघ ने शनिवार को खंड विकास अधिकारी बंजार को पत्र सौंपा है। इसमें जिप कैडर की हड़ताल का समर्थन किया है। प्रधान संघ बंजार के प्रधान विजय ठाकुर ने कहा कि पंचायत के सभी कार्य पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और कनिष्ठ अभियंताओं के सहयोग से ही होते हैं। इस कारण ग्राम सभा का होना इन कर्मचारियों के हड़ताल के चलते जुलाई की संभावित ग्राम सभा का सभी बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

प्रधान संघ ने सरकार से अधिकारी एंव कर्मचारियों की मांग को जल्द पूरा करने का आग्रह किया है। बंजार में शनिवार को विकास खंड के विभिन्न पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक व कनिष्ठ अभियंता कलम छोड़ो हड़ताल पर डटे रहे। जिला परिषद कैडर कर्मचारी अधिकारी महासंघ के अध्यक्ष मुरारी लाल ठाकुर ने कहा कि उन्हें विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ आम जनता का समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed