फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now the journey from Banjar to Bathadhar will also be comfortable

Kullu News: अब बंजार से बठाहड़ का सफर भी होगा आरामदायक

Thu, 28 May 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Now the journey from Banjar to Bathadhar will also be comfortable
विकास की बात---बंजार-बठाहड़ सड़क की टारिंग। संवाद
बंजार (कुल्लू)। तीर्थन घाटी को जोड़ने वाली बंजार-गुशैणी-बठाहड़ सड़क का सफर अब अधिक सुगम और आरामदायक होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग बंजार ने सड़क की टारिंग का कार्य शुरू कर दिया है। करीब 20 किलोमीटर लंबी इस सड़क की टारिंग और सुधार कार्य पर लगभग 20 से 22 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तीर्थन घाटी में घूमने आने वाले सैलानियों के साथ घाटी की नौ पंचायतों के करीब 15 हजार लोगों को इससे सीधा लाभ मिलेगा। तीर्थन घाटी पर्यटन के साथ-साथ सेब और अन्य फलों के उत्पादन के लिए भी जानी जाती है। ऐसे में सड़क की हालत सुधरने से पर्यटन कारोबारियों और बागवानों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

बागवान लाल चंद ठाकुर, आदर्श शर्मा, मोहर सिंह, डाबे राम चौहान और प्रकाश चंद ने बताया कि बंजार से बठाहड़ तक सड़क की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई थी। सड़क संकरी होने के साथ-साथ जगह-जगह गड्ढों से भरी थी, जिससे लोगों और पर्यटकों को सफर के दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि सड़क की टारिंग और सुधार की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब विभाग द्वारा कार्य शुरू किए जाने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क की स्थिति बेहतर होने से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और घाटी के पर्यटन कारोबार को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही किसान और बागवानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से बरसात शुरू होने से पहले टारिंग कार्य पूरा करने की मांग भी उठाई है।

लोक निर्माण विभाग बंजार के अधिशासी अभियंता पवन राणा ने बताया कि सड़क की टारिंग और चौड़ीकरण पर करीब 20 से 22 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग पिछले तीन-चार दिनों से सड़क चौड़ीकरण के साथ टारिंग कार्य भी कर रहा है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed