फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now slips will be made in the hospital from eight o'clock in the morning

अस्पताल में अब सुबह आठ बजे से बनेंगी पर्चियां

Wed, 23 Mar 2022 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Now slips will be made in the hospital from eight o'clock in the morning
क्षेत्रीय अस्पताल तथा जिला आयुर्वेदिक अस्पताल कुल्लू रोगी कल्याण समिति शासी निकायों की बैठक की - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। अब क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लूू में सुबह नौ बजे नहीं, बल्कि आठ बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मरीजों की पर्चियां बनाई जाएंगी। इसका फायदा दूरदराज क्षेत्रों के मरीजों को मिलेगा।
मरीज उपचार करवाने के बाद समय पर घर पहुंच सकेंगे। क्षेत्रीय अस्पताल के सम्मेलन कक्ष में बुधवार को आयोजित क्षेत्रीय और आयुष अस्पताल कुल्लू की रोगी कल्याण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने की। बैठक में 1.89 करोड़ 20 हजार का बजट पारित किया, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 80 लाख रुपये अधिक है। पिछले वर्ष यह बजट 1.9 करोड़ था।
विज्ञापन

बजट की राशि विकास कार्यों और अस्पताल में मरीजों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर खर्च किया जाएगा। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की पुरानी खराब एंबुलेंस के स्थान पर एक नई एंबुलेंस खरीदने का भी निर्णय लिया गया। कहा कि स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में गर्म और ठंडे उपकरण प्रबंधन के लिए अपनी ओर से पांच लाख रुपये प्रदान करेंगे। जिला आयुष अस्पताल में पंचकर्मा चिकित्सा को पर्यटन से जोड़ने का निर्णय लिया। इसके प्रचार-प्रसार के लिए जिले में विभिन्न स्थानों अटल टनल रोहतांग, गैमन पुल, ढालपुर व बजौरा में होर्डिंग स्थापित किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं आरकेएस सदस्य डॉ. सुशील चंद्र शर्मा, डॉ. नरेश, जिला आयुष अस्पताल आरकेएस सदस्य डॉ. जसविंद्र कपूर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व समिति के गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह में स्थापित होगी ब्लड कंपोनेंट मशीन
कुल्लू अस्पताल के लिए ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन भारत सरकार की ओर से स्वीकृृत की गई है। इसके लिए उचित स्थान निर्धारित कर आगामी छह महीने में स्थापित की जाएगी। मंडी क्षेत्रीय अस्पताल में केवल इस प्रकार की मशीन की सुविधा है। इसका लाभ कुल्लू, लाहौल-स्पीति, पांगी व मंडी जिले के कुल्लू के साथ लगते विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा।

आयुष भवन, लिफ्ट की मरम्मत पर खर्च होगी राशि
वर्ष 2022-23 में आयुष अस्पताल के भवन व लिफ्ट की मरम्मत, चिकित्सा उपकरणों की खरीद, पानी व सीवरेज, कचरा संग्रहण व्यय, फर्नीचर की खरीद और मरम्मत, पंचकर्मा, बायोमेडिकल वेस्ट व चिकित्सा व्यय पर 15.68 लाख की राशि व्यय करने को भी स्वीकृति प्रदान की गई। पिछले वर्ष यह राशि 11.25 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed