फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now registration will be done through Aabha in three more hospitals of the district

Kullu News: जिले के तीन और अस्पतालों में अब आभा से होगा पंजीकरण

Thu, 19 Feb 2026 06:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 19 Feb 2026 06:10 AM IST
विज्ञापन
Now registration will be done through Aabha in three more hospitals of the district
कुल्लू। जिला में क्षेत्रीय अस्पताल के बाद अब नागरिक अस्पताल मनाली, बंजार और आनी में भी पीएचआर (पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड) के तहत आभा आईडी से मरीजों का पंजीकरण होगा। कुल्लू अस्पताल में साल 2024 से इस योजना पर काम किया जा रहा है लेकिन अब जिला के तीन और अस्पतालों को इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन

मरीजों का आभा आईडी से पंजीकरण करवाने के लिए बाकायदा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू की ओर से खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव का फायदा मनाली, बंजार और आनी अस्पताल में उपचार करवाने पहुंच रहे मरीजों को मिलेगा।
विज्ञापन

हालांकि, इस सुविधा को उपरोक्त अस्पतालों में आरंभ करने के लिए क्यूआर कोड स्कैनर लगाए जाएंगे। मरीज क्यूआर कोड को आभा एप से स्कैन करके अपनी ओपीडी पंजीकरण के लिए टोकन नंबर प्राप्त कर सकेंगे। यह टोकन उन्हें अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर डाटा एंट्री ऑपरेटर को दिखाना और बताना होगा कि वे किस ओपीडी के लिए पंजीकरण करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लाइनों में लगने का झंझट खत्म होगा और मरीज को सीधे तौर पर पंजीकरण करवाने में फायदा मिलेगा। इस संबंध में आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक धर्मपाल ने कहा कि हर अस्पताल में पीएचआर के माध्यम से मरीजों का पंजीकरण करवाने की व्यवस्था की जा रही है।

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में इसके लिए बाकायदा एक डेडिकेटेड काउंटर भी बनाया गया है। मरीज क्यूआर कोड से पंजीकरण के लिए टोकन नंबर लेकर काउंटर से अपनी ओपीडी पर्ची प्राप्त कर रहे हैं। इससे मरीजों को सुविधा मिल रही है। नागरिक अस्पतालों में इस व्यवस्था के लागू होने से पंजीकरण में तकनीकी त्रुटियां समाप्त हो जाएंगी। मरीज का नाम, आयु व पता आदि विवरण सीधे आभा एप से स्वचलित रूप से प्राप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed