{"_id":"628a672e9407ba033c505784","slug":"now-crops-will-easily-reach-the-vegetable-market-takoli-kullu-news-sml4097039172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आसानी से सब्जी मंडी टकोली पहुंचेंगी फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आसानी से सब्जी मंडी टकोली पहुंचेंगी फसलें
विज्ञापन
औट-बंजार-सैंज एनएच पर बालीचौकी के धामण में पुराने ब्रिज के साथ नया डबललेन पुल बनेगा। संवाद
- फोटो : Kullu
फरेंद्र ठाकुर
कुल्लू। बंजार और बालीचौकी के हजाराें किसानों-बागवानों की फसलें अब आसानी से समय पर सब्जी मंडी टकोली पहुंचेगी। धामण में डबललेन पुल बनने के बाद हजारों किसानों और बागवानों को यह सुविधा मिलेगी।
औट-बंजार-सैंज हाईवे 305 पर सफर करने वाले हजारों लोगों के लिए भी राहत की खबर है। बालीचौकी के धामण में पुराने बैली ब्रिज (पुल) के साथ अब नया डबललेन पुल बनेगा। इस पर लगभग साढ़े आठ करोड़ की राशि खर्च होगी। यह पुल कंक्रीट का बनेगा और इसकी लंबाई 59 मीटर होगी। पुल के दोनों तरफ राहगीरों के चलने के लिए फुटपाथ भी बनेंगे।
एनएच ऑथरिटी (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) बंजार ने पुल की डीपीआर बनाकर केंद्र मंत्रालय को भेज दी है। इसकी मंजूरी मिलते ही एनएच अथॉरिटी पुल का काम जल्द शुरू करेगा। इसका लाभ मंडी-कुल्लू के अलावा औट से बालीचौकी, बंजार, बठाहड़, गाड़ागुशैणी, जिभी, बाह्य सराज समेत अन्य स्थानों पर जाने वाले हजारों लोगों को मिलेगा। साथ ही सैलानियों को भी डबललेन पुल की अच्छी सुविधा मिलेगी। बता दें कि वर्तमान में यहां पर बैली ब्रिज बना है, जो कई सालों से बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहा है। इसकी प्लेटें व गाडर टूट रही हैं। इस वजह से वाहन कई बार घंटों तक पुल के पास फंस रहे हैं, जबकि कई लोग वाया थलौट-पंजाई मार्ग होकर बालीचौकी पहुंच रहे हैं। इससे सैलानियों समेत वाहन चालकों व आम लोगों को परेशानी हो रही है। अब धामण पुल जल्द भार मुक्त होगा। बालीचौकी निवासी सुरेश कुमार, यशवंत शर्मा, दिनेश कुमार, हेमराज, केहर सिंह, शेर सिंह, यादव सिंह, उमेश ठाकुर, इंद्र देव समेत अन्य ने बताया कि वर्तमान बैली पुल बार-बार क्षतिग्रस्त होने से लोगों को भारी परेशानी होती है। यह समस्या कई सालों से चल रही है, लेकिन अब लोगों को औट से बंजार और बंजार से औट तक आवाजाही में अच्छी सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
कई सालों से नए पुल की उठ रही थी मांग
धामण का पुराना बैली ब्रिज बड़े वाहनों के आवागमन से बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहा है। एक माह में पुल तीन से चार क्षतिग्रस्त होता है। इसकी वजह से वाहन चालक व मुसाफिर घंटों देर तक पुल के ठीक होने का इंतजार करते रहते हैं। यहां की आम जनता कई सालों से नया पुल बनाने की मांग कर रही थी, जो अब पूरी हो गई है।
मंडी में समय पर पहुंचेंगी किसानों की फसल
बालीचौकी से टकोली सब्जी मंडी करीब 18 किमी और बंजार से यह सब्जी मंडी करीब 30 किमी दूर है। बंजार और बालीचौकी क्षेत्र के अधिकतर किसान-बागवान स्थानीय मंडी की बजाय टकोली सब्जी मंडी में अपनी फसल सीधे बेचते हैं। बैली ब्रिज बार-बार क्षतिग्रस्त होने से किसानों-बागवानों की फसल समय पर मंडी में नहीं पहुंच पाती थी, जिससे भारी नुकसान होता था। किसान-बागवान, तेजा सिंह, सोमदेव, योगराज, भीमसेन ने बताया पुल बनने के बाद राहत की सांस मिलेगी।
बालीचौकी के धामण में कंक्रीट का नया डबललेन पुल बनेगा। इस पर लगभग साढ़े आठ करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। पुल के दोनों तरफ राहगीरों के आवागमन के लिए फुटपाथ बनाए जाएंगे। पुल की डीपीआर बनाकर केंद्र मंत्रालय को भेज दी है। इसकी मंजूरी मिलते ही एनएच अथॉरिटी जल्द काम शुरू करेगी।
- किशोरी लाल सुमन, अधिशासी अभियंता, एनएच ऑथरिटी बंजार