फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now 1.5 lakh families have their own tap

जलजीवन मिशन: अब 1.5 लाख घरों के पास अपना नल

Sat, 13 Aug 2022 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Now 1.5 lakh families have their own tap
कुल्लू। जिले में जल जीवन मिशन के तहत 1.5 लाख घरों के पास अब अपने नल की सुविधा है। इससे ग्रामीणों को घरद्वार के पास ही पानी पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है। अब केवल 9,000 के करीब घरों को नल में जल सुविधा प्रदान करना शेष है।
विज्ञापन

यह जानकारी उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने दी। कुल्लू के जिला परिषद सभागार में शुक्रवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की चालू वित्त वर्ष की प्रथम बैठक आयोजित की गई है, इसकी अध्यक्षता उपायुक्त ने की। उन्होंने कहा कि जिले में कुल 1,14,481 घरों में नल में जल की सुविधा प्रदान करने का लक्ष्य है। अब केवल 9,000 के करीब नल लगाने शेष हैं, जिन पर तेजी के साथ कार्य चला है। उपायुक्त ने कहा जिले के 100 फीसदी स्कूलों, आश्रम शालाओं और आंगनबाड़ी केद्रों को पाइपलाइन के माध्यम से पानी की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। बीते 10 अगस्त तक 1,240 स्कूलों, 1,081 आंगनबाड़ी केद्रों, सात आश्रम शालाओं, 235 ग्राम पंचायत भवनों, 198 स्वास्थ्य एवं वैलनेस संस्थानों और 222 अन्य सरकारी कार्यालयों सहित कुल 2,982 संस्थानों में जल में नल की सुविधा प्रदान की गई है। जिले में 382 ग्राम एवं जल स्वच्छता समितियां भी गठित की गई हैं, जबकि कुल चार जल गुणवत्ता निगरानी प्रयोगशालाएं हैं, जिनमें कोई भी व्यक्ति स्थानीय जल स्त्रोत या विभाग की ओर से उपलब्ध करवाए जा रहे जल की गुणवत्ता की जांच करवा सकता है।
विज्ञापन

पानी की गुणवत्ता के 2,909 किए प्रशिक्षण
उपायुक्त ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक पानी के कुल 2,909 परीक्षण किए गए हैं। उपायुक्त ने विभाग के अभियंताओं को पानी की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया। इस दौरान अधिकारियों ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि स्रोत सुदृढ़ीकरण के लिए जिले में कुल 14 जल परियोजनाओं के लिए 119 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृति के लिए भेजी हैं। इसी तरह एडीबी के तहत 13,586 लाख रुपये की परियोजनाएं स्वीकृति के लिए भेजी गई हैं। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंताओं में अरुण शर्मा, अमित, रजनीश, ओंकार और उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक शांति लाल समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed