फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   no payment at proper time

समय पर नहीं दिया जा रहा वेतन

Wed, 09 Sep 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 09 Sep 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
no payment at proper time

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम में कार्यरत जिला के कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ कुल्लू मनाली के अध्यक्ष डोब राम चौहान ने कहा कि विभाग उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है।  कर्मचारियों को समय पर न तो वेतन और न ही अन्य वित्तीय लाभ दिए जा रहे हैं। जबकि, स्टाफ की कमी के चलते उनसे अतिरिक्त काम लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को नियमित किया जाए। वहीं, विभाग के होटलों के काम का ठेका सिर्फ एक ही ठेकेदार को दिया जाता है, उसे बंद किया जाए। खुले तौर पर निविदाएं आमंत्रित की जाएं। अगर विभाग ने कर्मचारियों की मांगें नहीं मानीं तो प्रदेश स्तर पर विभाग के खिलाफ मुखर होकर हल्ला बोला जाएगा। इस दौरान संघ के उपप्रधान नरेश कुमार, खेम चंद, रोयलू राम, महासचिव देवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष निर्मल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed