फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   No parking in Sainj Bazaar, vehicles have to be parked on the roadside.

Kullu News: सैंज बाजार में पार्किंग नहीं, सड़क किनारे खड़े करने पड़ रहे वाहन

Sat, 01 Mar 2025 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 01 Mar 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
No parking in Sainj Bazaar, vehicles have to be parked on the roadside.
सैंज में सड़क किनारे खड़े वाहन।-संवाद
पंद्रह पंचायताें का केंद्रबिंदु है सैंज बाजार, समस्या को लेकर गंभीर नहीं प्रशासन
विज्ञापन

अस्पताल के प्रांगण, हनुमान मंदिर और पुराना बस अड्डा बने अवैध पार्किंग स्थल

संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। घाटी की 15 पंचायतों के केंद्र सैंज बाजार में वाहनों को पार्क करने के लिए उचित प्रबंध नहीं हैं। इस कारण लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
लाेगों को मजबूरन सड़क के किनारे वाहनों को खड़ा करना पड़ रहा है। इस कारण अकसर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या पर प्रशासन भी ध्यान देता दिखाई नहीं दे रहा है। बाजार का एक बड़ा हिस्सा बाढ़ में बहने से यहां व्यवस्था और भी ज्यादा बिगड़ गई है। आलम यह है कि बाजार में इकलौते टैक्सी स्टैंड को छोड़कर कहीं भी पार्किंग के लिए जगह नहीं है। ऐसे में बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले ज्यादातर लोग मजबूरी में सड़क किनारे या सड़कों पर ही अपनी वाहन खड़े करते हैं। ट्रैफिक पुलिस सड़कों पर खड़े करने वाले वाहन चालकों के चालान कर हर रोज कार्रवाई करती है, लेकिन इसके बाद भी अवैध पार्किंग की समस्या खत्म नहीं हो पा रही है। अस्पताल के प्रांगण, हनुमान मंदिर, नालागढ़ बाजार और पुराने बस अड्डे के पास बेतरतीब वाहनों की भरमार रहती है। सैंज कस्बा 15 पंचायत का केंद्र बिंदु है। यहां रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। इसके अलावा घाटी में जल विद्युत परियोजनाओं के अधिकारी और कर्मचारियों की दर्जनों गाड़ियां यहां चलती है, लेकिन पार्किंग स्थल न होने से मजबूरन गाड़ियां सड़क के किनारे खड़ी करनी पड़ती है।
विज्ञापन

--
इस मामले को लेकर भले ही प्रशासन भी गंभीर नहीं हो रहा है। इस पूरी स्थिति में आम आदमी परेशान हैं। पैदल चलने वाले लोग और व्यापारी वर्ग असुविधा झेल रहे हैं। - मोतीराम कटवाल, निवासी रैला
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आम तौर पर देखने में आता है कि बाजार से लेकर एनएचपीसी गेट तक सड़क के किनारे वाहन खड़े किए जा रहे हैं। बैंक शाखाओं, शैक्षणिक संस्थाओं आअन्य जगह पर आने वाले लोगों के लिए पार्किंग व्यवस्था पर अभी तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है। - प्रदीप ठाकुर, निवासी सेरी
--

सड़क पर खड़ी कारें और जीपों के कारण सड़क पर कई बार जाम की स्थिति बनती हैं। अस्पताल और पारला बाजार गाड़ियों से भरा रहता है। इससे आम जनता परेशान है। -गोपाल सिंह, निवासी शियाऊगी

--
शहर के यातायात को बिगाड़ने में बेहद गंभीर समस्या बनी अवैध पार्किंग से निपटने के लिए पंचायत ने भी कोई ठोस उपाय नहीं किए हैं। बाजार में पार्किंग के लिए वाहनों को जगह सुनिश्चित करानी चाहिए। योग राज, निवासी न्यूली।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed