फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   No eye examination, no ultrasound

न आंखों की जांच हो रही, न अल्ट्रासाउंड

Wed, 11 May 2022 09:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
No eye examination, no ultrasound
एक साल से नेत्र चिकित्सक नहीं
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से अल्ट्रासाउंड भी बंद
आम लोगों के साथ ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए हो रही पेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। कुल्लू-मंडी जिले के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने वाले नागरिक अस्पताल बंजार में एक साल से नेत्र चिकित्सक नहीं है। इससे आम लोगों के साथ ड्राइविंग लाइसेंस का मेडिकल बनाने वाले लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
लोगों को उपचार करवाने व मेडिकल बनाने के लिए 60 किलोमीटर दूर कुल्लू जाना पड़ रहा है, जबकि कुछ मरीज मजबूरी में निजी अस्पताल में नेत्र रोग का उपचार करवा रहे हैं। यहां पर उनको अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी नहीं है। हैरानी की बात है कि सिविल अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में लोगों की आंखों की जांच नहीं हो रही है। यहां पर रेडियोलॉजिस्ट न होने से अल्ट्रासाउंड भी नहीं होते हैं। इससे परेशानी हो रही है। रोजाना अस्पताल में लगभग 300 से 350 ओपीडी रहती है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. सुशील चंद शर्मा ने कहा कि मामला ध्यान में है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। बंजार अस्पताल में जल्द नेत्र चिकित्सक के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सरकार नहीं दे रही ध्यान, भटक रहे मरीज
पेंशनर फेडरेशन बंजार खंड के अध्यक्ष किशन डोगरा, हिम आंचल पेंशनर अध्यक्ष जंगवीर सिंह, मोहन शास्त्री, सेस राम शर्मा, सुनील कुमार, योग राज, वेद राम समेत अन्य का कहना है कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं दे रही है। इससे लोगों को उपचार करवाने के लिए भटकना पड़ रहा है। बंजार अस्पताल में नेत्र चिकित्सक न होने का खामियाजा बुजुर्गों के साथ आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द नेत्र चिकित्सक का पद भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed