फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   nh closed due to land sliding

बाहणू पुल के समीप चट्टान गिरने से आधा घंटा बंद रहा हाईवे तीन

Sat, 13 Aug 2022 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
nh closed due to land sliding
कुल्लू जिला के सैंज-न्यूली-शैंशर मार्ग भारी बरसात के चलते धंसने से बंद हो गया है।-संवाद - फोटो : Kullu
मनाली/कुल्लू । चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे तीन पर बाहणू पुल के समीप शुक्रवार दोपहर को भारी भूस्खलन हुआ और एक बड़ी चट्टान सड़क पर गिर गई। इससे नेशनल हाईवे तीन पर करीब आधा घंटा तक यातायात ठप रहा। भूस्खलन के दौरान वहां से गुजर रहा एक वाहन चट्टान व मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। वाहन के ठीक पीछे भारी चट्टान गिर गई। सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) ने जेसीबी लगाकर सड़क को बहाल किया। इस मार्ग पर अभी भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

भारी बारिश के बाद हिमाचल प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर भी ऐसे ही हालात हैं। ताजा घटनाक्रम में शुक्रवार दोपहर बाद को मनाली से चार किलोमीटर दूर बाहणू पुल के समीप पहाड़ी से अचानक एक विशाल चट्टान मलबे के साथ सड़क पर गिर गई। इस दौरान वहां से कई वाहन भी गुजर रहे थे। कुल्लू की ओर से आ रहे एक वाहन को कुछ लोगों ने शोर मचाकर रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं रुका। जैसे ही वह पुल के समीप पहुंचा तो अचानक उनके वाहन के पीछे भूस्खलन हुआ। एक चट्टान भी सड़क पर आ गिरी। गनीमत रही कि इस हादसे में वह बाल-बाल बच गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस उपाधीक्षक मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि यातायात नियंत्रण के लिए मौके पर पुलिस जवान तैनात कर दिए थे। सड़क मार्ग को बहाल कर दिया गया है। वहीं, शुक्रवार को जिला कुल्लू में मौसम साफ रहा, मगर भूस्खलन का क्रम जारी है। जिले में 26 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध है। इसमें हाईवे के साथ मुख्य और कई संपर्क मार्ग शामिल हैं। इससे बागवानों को सबसे अधिक समस्या पेश आ रही है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि संबंधित विभागों को अवरुद्ध सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed