फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   New Year: Manali immersed in celebration, tourists dance to DJ tunes

नववर्ष : जश्न में डूबा मनाली, डीजे की धुनों पर नाचे सैलानी

Sun, 31 Dec 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 31 Dec 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
New Year: Manali immersed in celebration, tourists dance to DJ tunes
मनाली (कुल्लू)। नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को मनाली में खूब धमाल मचा। मनाली नववर्ष के जश्न में डूबा रहा। मालरोड में पर्यटकों ने डीजे पर खूब धमाल मचाया। पर्यटकों ने दिनभर सैर सपाटे का लुत्फ उठाया और शाम होते ही मालरोड और अपने-अपने होटलों में डीजे की धुन पर डांस किया।
विज्ञापन

मनाली में कहीं डीजे तो कहीं कुल्लवी नाटी के बीच नववर्ष का जश्न मनाया गया। मालरोड पर डीजे की धुनों में देर रात तक पर्यटक झूमते रहे। होटलों में पर्यटकों के लिए कई आकर्षक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। नव विवाहित जोड़ों के लिए लेमन डांस, पेपर डांस और वैलून डांस प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

कई होटलों में कुल्लवी नाटी का भी आयोजन हुआ। पर्यटन निगम ने नववर्ष पर क्लब हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सभी पर्यटकों का कुल्लवी टोपी और मफलर पहनाकर स्वागत किया। होटलों में भी पर्यटकों के लिए खास प्रबंध किए गए थे। उधर, निजी होटलियरों ने भी नववर्ष का जश्न धूमधाम के साथ मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटलियर एसोसिएशन के चीफ पेटर्न गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि नववर्ष पर होटलों में खास प्रबंध किए गए थे। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए पेपर डांस, लेमन डांस जैसी कई प्रतियोगिताएं करवाई गईं। पर्यटन निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि निगम के होटलों में नववर्ष पर खास इंतजाम किए गए थे। लाइव डीजे के साथ ही कुल्लवी नाटी आकर्षण का केंद्र रही।

...

सुरक्षा के रहे पुख्ता प्रबंध
मनाली। नववर्ष के जश्न के दौरान मनाली में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मनाली में मालरोड में पुलिस की क्यूआरटी विशेष तौर पर उपस्थित रही। अन्य स्थानों पर भी जगह जगह पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed