{"_id":"6262d6a251ee49135845f4ac","slug":"new-case-of-corona-after-five-days-kullu-news-sml4065121120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद कोरोना का नया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद कोरोना का नया मामला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू में पांच दिनों के बाद कोरोना का नया मामला सामने आया है। एक संक्रमित मरीज ने कोरोना को मात भी दी है। कुल्लू में 16 अप्रैल को दोबारा कोरोना ने दस्तक दी थी।
हालांकि उसके उपरांत कोरोना का नया मामला शुक्रवार को सामने आया है। जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या एक है। स्वास्थ्य विभाग कुल्लू ने कोरोना मुुक्त होने के उपरांत भी सैंपलिंग अभियान को बंद नहीं किया। संक्रमण के खतरे को देखते हुए अभियान को जारी रखा गया है। विभाग ने शुक्रवार को 40 लोगों के सैंपल लिए थे, जिनमें एक संक्रमित तथा 39 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव रही। उधर, इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि कुल्लू में कोरोना का नया मामला आया है। उन्होंने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है।