{"_id":"697f8814825d776b85076187","slug":"neither-inflation-decreased-nor-makeup-became-cheaper-kullu-news-c-89-1-klu1002-167958-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: न महंगाई घटी और न ही सस्ता हुआ शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: न महंगाई घटी और न ही सस्ता हुआ शृंगार
Sun, 01 Feb 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार के बजट को लेकर महिलाओं में नहीं दिखा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए बजट को लेकर महिलाओं में कोई उत्साह नहीं दिखा।
महिलाओं को उम्मीद थी कि महंगाई कम करने के लिए बजट में कुछ विशेष प्रावधान किए जाएंगे और खासकर सजने-संवरने, हार शृंगार की वस्तुओं के दाम को नियंत्रित करने की दिशा में इस बजट में प्रावधान किया जाएगा लेकिन बजट पेश करने के बाद महिलाओं को निराशा हाथ लगी है। महिलाओं का कहना है कि महिलाओं से जुड़े रसोई घर की चीजों की बात की जाए या फिर सजने संवरने से संबंधित वस्तुएं किसी में भी इस बजट के माध्यम से महिलाओं को फायदा मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि बजट में शी-मार्ट स्थापित करने के अलावा छुटपुट प्रावधान करने का प्रयास किया गया है लेकिन जिस तरह से महिलाओं को उम्मीद थी उस पर यह बजट खरा नहीं उतर पाया है।
--
इस बजट में हमारे फायदे की कोई बात नहीं दिख रही है ऐसे में महिलाओं को इसका कोई ज्यादा फायदा होता दिखाई नहीं दे रहा है। महिलाओं को उम्मीद थी कि इस बजट में महिलाओं को कुछ खास तोहफा मिलेगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हालांकि इससे पहले हुए बजट के दौरान महिलाओं को काफी ज्यादा लुभाने का प्रयास किया गया लेकिन इस बार के बजट में महिलाओं के लिए एक-दो योजनाओं में फायदा देने के अलावा और कुछ खास नहीं दिया गया है। - कमलेश चंदेल, कुल्लू
--
चंद योजनाओं में महिलाओं को लुभाने के प्रयास के अलावा महिलाओं के लिए कोई ऐसी योजना नहीं दी है जिससे महिलाएं इस बजट को लेकर सरकार की सराहना कर सके। हालांकि इस बजट से महिलाओं को काफी ज्यादा उम्मीद थी परंतु कुछ खास नहीं मिल पाया। - ललिता, युवती