{"_id":"65c8f8925af008b729002ed7","slug":"nature-parks-will-be-built-in-every-panchayat-sundar-kullu-news-c-89-1-ssml1015-116643-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर पंचायत में बनेंगे नेचर पार्क : सुंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर पंचायत में बनेंगे नेचर पार्क : सुंदर
Sun, 11 Feb 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 11 Feb 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के मणिकर्ण घाटी में निर्मित सामुदायिक भवन छिंजरा का लोकार्पण करते सीपीएस सुंदर सिह
भुंतर/कुल्लू। जिले की हर ग्राम पंचायत में नेचर पार्क का निर्माण किया जाएगा। नेचर पार्क बनने से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक फायदा मिलेगा। यह बात सीपीएस सुंदर ठाकुर ने पार्वती घाटी के छिंजरा में रविवार को कही।
उन्होंने 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन छिंजरा का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पार्वती घाटी में सामुदायिक भवन के बनने से घाटी के समस्त लोगों को लाभ होगा। घाटी की जिया-मणिकर्ण सड़क के लिए 38 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। इससे सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जां, पीणी, छलाल पंचायतों में सरकार 1.14 करोड़ के बजट से पंचायत भवनों का निर्माण करेगी। रशोल गांव के लिए एफआरए का केस बनाकर शीघ्र ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। पीणी-तलपीणी सड़क को पक्का करने का कार्य विधायक प्राथमिकता के अंतर्गत किया जा रहा है।
विज्ञापन
कुल्लू जिले में नदियों की ड्रेजिंग की जा रही है। इसके तहत बाढ़ से नदियों में आए मलबे को निकाला जाएगा। जिले के लिए 84 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है, जिससे ब्यास और पार्वती नदी में बाढ़ न्यूनीकरण का कार्य किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण विकास अभिकरण परियोजना निदेशक जयवंती ठाकुर आदि उपस्थित रहे। संवाद