फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   national prize to sumit

Kullu News: मनाली के सुमित को मिलेगा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार

Fri, 07 Mar 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
national prize to sumit
जनसेवा के लिए संसद भवन में होंगे सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली (कुल्लू)। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय सामाजिक कार्य के लिए मनाली के सुमित को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित करेगा। शूरू गांव के सुमित ठाकुर प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं। 15 वर्ष की आयु से समाजसेवा में जुटे हैं। सुमित 18 वर्ष से पहले भी रक्तदान करने की इच्छा रखते थे, लेकिन उम्र आड़े आ गई। 18 वर्ष आयु होने के बाद 21 बार रक्तदान किया। सुमित स्कूल समय से पर्यावरण संरक्षण रैलियों और कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाते आए हैं। जनसेवा कार्यों के चलते पहले भी वर्ष 2020 में राष्ट्रपति पुरस्कार ले चुके हैं। केंद्र और राज्य सरकार सहित जिला प्रशासन भी पुरस्कृत कर चुके हैं। भारत के नए संसद भवन में पुरस्कार वितरण समारोह होगा।

यह पुरस्कार भारत के करीब 10 युवाओं को मिल रहा है। सुमित ठाकुर की शिक्षा वाणिज्य स्नातकोत्तर तक हुई है। सुमित ने बताया कि कोरोनाकाल में मिशन डिजिटल कोरोअवेयरस के माध्यम से 200 दिन तक जन जागरुकता अभियान चलाकर दवाइयां, मास्क, राशन आदि वितरित किया। सुमित के नेतृत्व में प्रदेश के अनेक युवाओं ने युवा एनजीओ का भी गठन किया जिसमें सुमित को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद एवं अभिनेत्री कंणना रनौत, डॉ. राजीव भारद्वाज, पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed