फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Nari Shakti's proclamation... will save the youth, will eradicate chitta from its roots

Kullu News: नारी शक्ति की यलगार... युवाओं कोबचाएंगी, चिट्टा को जड़ से मिटाएंगी

Fri, 07 Mar 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 07 Mar 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Nari Shakti's proclamation... will save the youth, will eradicate chitta from its roots
नशे के खिलाफ जंग में कूदी नारी शक्ति, जिले में महिलाओं ने छेड़े विशेष अभियान
विज्ञापन


गांवों को साथ लेकर चलाए अभियान, नशे के सौदागरों की सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम



संवाद न्यूज एंजेसी


मनाली (कुल्लू)। चिट्टा जैसे घातक नशे के खिलाफ महिलाओं ने जंग का बिगुल फूंक दिया है। नशे के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। मनाली क्षेत्र में महिला पंचायत प्रधानों की भागीदारी इसमें सबसे अधिक है।
महिला मंडल और आम महिलाएं भी नशे को जड़ से खत्म करने के लिए आगे आई हैं। नशा करने और इसकी बिक्री करने वालों की जानकारी देने वालों को बाकायदा इनाम देने की घोषणाएं की गई हैं। घाटी में 30 से अधिक महिला मंडल नशे के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। गांव-गांव में रैलियों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


चिट्टा के सेवन से युवाओं की जान जा रही है। इस गंभीर समस्या को लेकर महिलाएं जागरूक हुई हैं। महिला पंचायत प्रधानों ने पूरे गांव को साथ लेकर नशे के विरोध में आंदोलन छेड़ दिए हैं। महिला मंडलों का इसमें भरपूर सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चचोगा पंचायत ने घाटी में सबसे पहले इसकी शुरुआत की। महिला और युवक मंडल को साथ लेकर प्रधान दीक्षा ठाकुर ने अभियान चलाया। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में रह रहे किरायेदारों का पंजीकरण जरूरी कर बाकायदा पंचायत में दस्तावेज जमा करने के आदेश निकाले। ग्राम पंचायत ओल्ड मनाली में भी ऐसा ही अभियान चला। नशा करने और बेचने वाले की सूचना देने वाले को इनाम देने की घोषणा सबसे पहले पंचायत प्रधान मोनिका भारती ने की। इसके बाद इलाके की कई पंचायतों ने इनाम का ऐलान किया। मोनिका ने बताया कि पंचायत का अभियान जारी है। इसके लिए महिला मंडलों के साथ मिलकर निगरानी समिति का भी गठन किया गया है। मनाली गांव में अब 10 बजे के बाद सभी होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं। पलचान पंचायत कि प्रधान कौशल्या देवी का कहना है कि उनकी पंचायत में भी 30 हजार का इनाम रखा गया है। गांव के महिला मंडल भी इसमें सहयोग कर रहे हैं।



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed