फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   municipal Corporation

पार्षद से विवाद पर गुस्साए सफाई कर्मियों ने मनाली में बिखेर दी गंदगी

Thu, 12 May 2022 06:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
municipal Corporation
मनाली (कुल्लू)। नगर परिषद मनाली में सफाई कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार के आरोप पर बवाल हो गया। वीरवार सुबह सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद और एक पार्षद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नारेबाजी की। कचरा ढोने के लिए लगी गाड़ियां रामबाग चौक पर खड़ी कर दीं। रामबाग चौक से माल रोड होते हुए आईबैक्स चौक तक जगह-जगह कूड़ा-कचरा बिखेर दिया। हालांकि, दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए। दोपहर तक मनाली शहर गंदगी से अटा रहा।
विज्ञापन

आरोप है कि सफाई कर्मचारी और पार्षद चंद्रा पदान के बीच कहासुनी हो गई। सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि पार्षद ने कर्मचारी को थप्पड़ मारने की चेतावनी दी। इस पर गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। शहर में जगह-जगह कचरा बिखेर दिया। नगर परिषद के स्थायी सफाई कर्मचारियों और ठेकेदार के अधीन कार्यरत कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से पार्षद के खिलाफ रैली निकाली। माल रोड से नगर परिषद के कार्यालय तक प्रदर्शन करने के बाद कार्यालय में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा। नगर परिषद अध्यक्ष चमन कपूर, उपाध्यक्ष मनोज लारजे सहित सभी पार्षद कार्यालय पहुंचे। वही, सफाई कर्मचारियों ने भी अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों में चर्चा के बाद मामले को सुलझा लिया गया। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने शहर में सफाई की। हालांकि, इस विवाद की वजह से दोपहर तक मनाली में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहे। सफाई कर्मचारी माखन ने बताया कि पार्षद ने उन्हें थपड़ मारने की चेतावनी दी थी। दोनों पक्षों में आपसी बातचीत से मामला सुलझा लिया गया। अब सभी कर्मचारी कार्य पर लौट गए हैं। उधर, पार्षद चंद्रा ने बताया कि जो आरोप लगाए गए हैं वह सब बेबुनियाद हैं। समझौता होने के बाद सभी कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

अभद्र व्यवहार की कोई बात सामने नहीं आई है। सुबह सफाई कर ली गई थी। नौ बजे पता चला कि जगह-जगह कचरा फैलाया गया है। यह मामला शरारती तत्व के बहकाने पर उछला है। दोनों पक्षों के बीच बातचीत करवाकर मामला सुलझा लिया गया है। सभी कर्मचारी कार्य पर लौट आए हैं। चमन कपूर, अध्यक्ष, नगर परिषद कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed