फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Muddy water coming from taps in Soyal and Haripur

Kullu News: सोयल और हरिपुर में नलों से आ रहा मटमैला पानी

Thu, 24 Apr 2025 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 24 Apr 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Muddy water coming from taps in Soyal and Haripur
मनाली के हरिपुर में आ रहा मटमैला पानी।-संवाद
जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर/नग्गर (कुल्लू)। ऊझी घाटी की पंचायत सोयल में पिछले एक सप्ताह से मटमैला पानी नलों से आ रहा है। इस कारण सोयल और हरिपुर के सैकड़ों ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों को मटमैला पानी आने के कारण जल जनित रोगों की चपेट में आने का खतरा सता रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले छह-सात दिन से क्षेत्र में स्वच्छ जल की आपूर्ति नहीं हो रही है। स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति ने होने से ग्रामीणों की परेशानी में बढ़ोतरी हुई है। ग्राम पंचायत सोयल के प्रधान अमर नाथ, उपप्रधान सुरेंद्र ठाकुर, ठाकुर माधोराय कमेटी हरिपुर के प्रधान सुभाष ठाकुर ने कहा कि जल शक्ति विभाग का फिल्टर बिल्कुल काम नहीं कर रहा है। इस कारण नलों में पानी साफ नहीं आ रहा है। कहा कि पानी के साथ रेत व मिट्टी आ रही है। पानी साफ न आने से ग्रामीण परेशानी में हैं। उन्होंने जल शक्ति विभाग से स्वच्छ पानी की आपूर्ति करने की मांग की है। इस संबंध में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता योगेश ठाकुर ने कहा कि ग्राम पंचायत सोयल में पुराने फिल्टर स्थापित हैं। कहा कि नई योजना के तहत स्वच्छ पेयजल आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed