{"_id":"68cd89ffd9352d83090b5e01","slug":"mp-kangana-ranaut-reached-the-seva-pakhwada-program-kullu-news-c-89-1-klu1002-157423-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में पहुंचीं सांसद कंगना रणौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में पहुंचीं सांसद कंगना रणौत
Fri, 19 Sep 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान कार्यक्रम में 44 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय कुल्लू में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें सांसद कंगना रणौत ने विशेष तौर पर शिरकत की।
उन्होंने कहा कि रक्त की कीमत उसे बेहतर पता होती है जो आईसीयू में भर्ती होता है, तब रक्त की असली अहमियत पता चलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में इस तरह के कार्यक्रम करवाकर जन सेवा का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्म दिवस आयोजन में केक और होर्डिंग पसंद नहीं हैं। उन्हें ऐसे मौके को जन सेवा के लिए समर्पित करने का संदेश दिया है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर और जिला अध्यक्ष अमित सूद ने बताया कि शिविर में युवाओं ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार जताया। रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदानियों ने 44 दान किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग कुल्लू से रक्त एकत्र संग्रहालय के इंचार्ज डॉक्टर हीरा लाल अपनी टीम डॉक्टर शुभम, लैब तकनीशियन ताराचंद, लैब तकनीशियन राकेश और स्टाफ नर्स नताशा के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर जिला भाजपा के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
लगवैली में भी प्रभावितों से मिलीं सांसद
शिविर में शामिल होने के बाद सांसद कंगना रणौत आपदा प्रभावित क्षेत्र लगवैली के लिए रवाना हुईं। उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और कुछ प्रभावितों से भी मुलाकात की। उन्होंने प्रभावितों की हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है।