{"_id":"6a722385cc3390a17c0fe7da","slug":"movement-of-heavy-vehicles-stopped-on-mangalore-bridge-kullu-news-c-89-1-ssml1013-183321-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मंगलौर पुल से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मंगलौर पुल से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद
विज्ञापन
मंगलौर पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने के बाद पैदल चलते लोग। संवाद
बंजार (कुल्लू)। राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर तीर्थन नदी पर बने मंगलौर पुल को सहारा देने वाला डंगा क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण पुल से बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
हाल ही में हुई भारी बारिश के चलते डंगा धंसने लगा था। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया। पुल से केवल छोटे वाहनों को ही गुजरने की अनुमति दी गई है। बीते वर्ष आपदा में यहां का पुराना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद यातायात बहाल करने के लिए बेली ब्रिज का निर्माण किया गया था, लेकिन लगातार बारिश के कारण अब पुल के नीचे बना डंगा कमजोर हो गया है। इससे किसी भी संभावित हादसे को रोकने के लिए बड़े वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई।
बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को पुल तक पैदल पहुंचकर दूसरी ओर बस लेनी पड़ रही है। एनएच-305 उपमंडल बंजार के सहायक अभियंता टेहल सिंह ने बताया कि पुल के नीचे स्थित डंगे के धंसने के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। संवाद