फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Movement of heavy vehicles banned from Bhuntar Bailey bridge

भुंतर बैली पुल से भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध

Fri, 11 Mar 2022 09:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 09:31 PM IST
विज्ञापन
Movement of heavy vehicles banned from Bhuntar Bailey bridge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। भुंतर बैली ब्रिज पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर 11 मार्च से रोक लग गई है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने पुल पर भारी वाहनों से हो रही समस्या तथा पुल की आवश्यक मरम्मत के चलते रोक संबंधी आदेश जारी किए हैं। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग तकनीकी मंडल के अधिशासी अभियंता ने भी आग्रह किया है कि बैली पुल की मरम्मत का कार्य करना जरूरी है और वाहनों की आवाजाही के कारण इसमें समस्या उत्पन्न हो रही है।

भुंतर में ब्यास नदी पर बना यह पुल लगातार प्लेटों के उखड़ने से आवाजाही के लिए ठप हो रहा है। हालांकि यहां पर एनएच अथॉरिटी की ओर से स्थायी पुल बनाने का प्रस्ताव है, मगर इसे अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में भुंतर के इस बैली पुल में पेश आ रही समस्याओं का अगले कुछ सालों तक झेलना पड़ेगा। खासकर मणिकर्ण व गड़सा घाटी को जाने वाली बस सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मणिकर्ण की तरफ जाने वाली निगम व निजी बसों को अब कुल्लू बस अड्डा से वामतट मार्ग से जिया होकर भेजा जाएगा। गड़सा घाटी की बसों को पारला भुंतर से ही रूटों पर चलाया जाएगा। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि भुंतर में ब्यास नदी पर बने बैली पुल को आगामी आदेश तक भारी वाहनों की आवाजाही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed