{"_id":"63ff8c0bdf061b5348058469","slug":"movement-of-buses-stopped-on-national-highway-305-kullu-news-c-19-1-75588-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर चार दिन बाद फिर थम गई बसों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर चार दिन बाद फिर थम गई बसों की आवाजाही
Wed, 01 Mar 2023 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
जलोड़ी दर्रा के बंद होने से हाईवे-305 पर आनी से बंजार की तरफ आता है एक फोर बाई फोर वाहन। संवाद।
कुल्लू। दो माह बाद बसों के लिए बहाल हुआ औट-बंजार-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग-305 चार दिन बाद फिर बंद हो गया है। मंगलवार रात को जलोड़ी दर्रा में हुई 10 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी से एचआरटीसी कुल्लू डिपो की दो बसें फंस गई हैं। यह बसें मंगलवार को कुल्लू से बागीपुल और आनी के लिए रवाना हुईं थी। बुधवार को दोनों को वापस कुल्लू आना था।
राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने से बाह्य सराज की 69 पंचायतों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। अब हाईवे के खुलने तक लोगों को वाया शिमला, करसोग या गाड़ागुशैणी होकर कुल्लू आना होगा अथवा दर्रा से बर्फ में मीलों पैदल चलना पड़ेगा। पहली बर्फबारी के बाद कुल्लू से बाह्य सराज के बागीपुल, दलाश, बागा सराहन और रामपुर को चलने वाली बसें दो माह बाद 26 फरवरी से शुरू हुईं थीं। चार दिन बाद फिर हाईवे के अवरुद्ध हो जाने से बस सेवा बंद हो गई है।
दर्रा में अभी कम बर्फबारी हुई है, ऐसे गाड़ियों के फिसलने का खतरा अधिक रहता है। बताया जा रहा है कि चेन लगी फोर बाई फोर वाहन घियागी से जलोड़ी दर्रा तक पहुंच रहे हैं। चालक निहाल ठाकुर तथा दलीप सिंह ने कहा कि जलोड़ी दर्रा ताजा बर्फबारी से बंद हो गया है। बसों के साथ छोटे वाहन नहीं जा पा रहे हैं। वहीं, मौसम में आए बदलाव से जिला में पांच से छह सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
एनआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि जलोड़ी दर्रा के बंद होने से निगम की दो बसें आनी में फंस गई है। उधर, एनएच-305 के अधिशाषी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि मौसम खुलते ही मशीनरी लगाकर जलोड़ी दर्रा से बर्फ को हटाकर बहाल किया जाएगा।