{"_id":"66f7df0a0b28a2473e05d4fe","slug":"moved-away-from-the-project-gate-and-stood-on-the-road-kullu-news-c-89-1-klu1001-131828-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्रोजेक्ट के गेट से हटे, सड़क पर डटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्रोजेक्ट के गेट से हटे, सड़क पर डटे
विज्ञापन
चौहकी में आपदा प्रभावित ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी
ग्रामीण बोले, हक की लड़ाई में अब नहीं हटेंगे पीछे
....................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। चौहकी, बलाधी और साथ लगते क्षेत्रों के आपदा प्रभावित ग्रामीणों का धरना शनिवार को 12वें दिन में प्रवेश कर गया। अब ग्रामीण मलाणा पावर प्रोजेक्ट एक के पावर हाउस के गेट के पीछे सड़क पर धरना दे रहे हैं।
गांव की सीमा के बाहर मलाणा सड़क में तंबू गाड़ कर बैठे हुए हैं। दिन-रात ग्रामीणों का धरना जारी है। हालांकि पावर प्रोजेक्ट की ओर से पहले तो ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई। इसके बाद नौ लोगों को समन जारी हुए। इसके बाद ग्रामीण पावर हाउस के गेट के बाहर से उठकर मलाणा सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। महादेव युवक मंडल चौहकी के अध्यक्ष भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि 31 जुलाई की रात को मलाणा से आई आपदा का जिम्मेदार मलाणा पावर प्रोजेक्ट-एक और मलाणा पावर प्रोजेक्ट-दो है।
अगर प्रोजेक्ट-दो से पानी नहीं छोड़ा गया होता तो मलाणा-एक का बांध नहीं फटता। बांध के फटने से ग्रामीणों की कई बीघा जमीन और मकान बह गए। अब लोग नुकसान के मुआवजे को लेकर पावर प्रोजेक्टों से मांग कर रहे हैं तो कई हथकंडे अपनाकर उनके आंदोलन को कमजोर बनाया जा रहा है। अब बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि परियोजना का निर्माण करने वाली कंपनी को ग्रामीणों की ओर से 10 मांगें पूरी करने को कहा गया है। जब तक ग्रामीणों की मांगें पूरी नहीं होती हैं, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। स्थानीय निवासी शेर सिंह ने कहा कि कंपनी यह समझने की भूल न करे कि उन्होंने पावर हाउस के गेट से प्रदर्शन करने वालों को पीछे हटा दिया है। ग्रामीणों के हक की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ी जाएगी। संवाद